लाइव न्यूज़ :

जब इस फिल्म के लुक में सुनील शेट्टी को आतंकी समझ अमेरीकी पुलिस ने कर लिया था गिरफ्तार, जानिए पूरा किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2021 10:01 IST

एक बार सुनील शेट्टी को जिम में काफी देर हो गई। उन्हें फिल्म के सेट पर भी पहुंचना था। शूट में देरी ना हो इसलिए सुनील शेट्टी ने जिम में ही अपना गेटअप बदल लिया। और सीधे सेट की तरफ रवाना होने के लिए निकल पड़े लेकिन रास्ते में ही मुश्किल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे साल 2002 में सुनील शेट्टी संजय गुप्ता की फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग कर रहे थेफिल्म की शूटिंग अमेरिका के न्यूयॉर्क में चल रही थीसुनील शेट्टी के गेटअप की वजह से पुलिस ने उन्हें आतंकी समझ गिरफ्तार कर लिया था

 मुंबईः साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले डेशिंग एक्टर सुनील शेट्टी को जिम की लत है। कसरती कायावाले सुनील शेट्टी कहीं भी, किसी भी स्थिति में जिम को छोड़ते नहीं। फिल्मों के सेट पर भी वह ऐसा ही करते हैं। 2002 में सुनील शेट्टी संजय गुप्ता की फिल्म ‘कांटे’ में काम कर रहे थे, जिसकी शूटिंग अमेरिका में चल रही थी। सुनील शेट्टी रोज सबेरे उठते और जिम चले जाते। जिम होटल से दूर था। फिल्म की शूटिंग सुबह 9 बजे शुरू हो जाती थी।

एक बार सुनील शेट्टी को जिम में काफी देर हो गई। उन्हें फिल्म के सेट पर भी पहुंचना था। शूट में देरी ना हो इसलिए सुनील शेट्टी ने जिम में ही अपना गेटअप बदल लिया। और सीधे सेट की तरफ रवाना होने के लिए निकल पड़े लेकिन रास्ते में ही मुश्किल हो गई। सुनील शेट्टी जैसे ही जिम से थोड़ी दूरी पर गए उन्हें अमेरिकी पुलिस ने दबोच लिया। 

अमेरीकी पुलिस ने आतंकी समझ गिरफ्तार कर लिया था

गौरतलब है कि उन्हीं दिनों अमरीका पर बड़ा हमला हुआ था इसलिए वहां की पुलिस काफी मुस्तैद रहती थी। फिल्म में सुनील शेट्टी बाउंसर अन्ना का किरदार निभा रहे थे, जिनका गेटअप संदिग्धों जैसा था। अमेरिकी पुलिस भी उन्हें आतंकी समझ गिरफ्तार कर लिया। सुनील शेट्टी ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। बात फिल्म के सेट तक पहुंची तो वे सभी पुलिस स्टेशन गए। फिर पुलिस को यकीन दिलाया गया कि सुनील शेट्टी कोई आतंकी नहीं बल्कि एक भारतीय फिल्म स्टार हैं।

कांटे के सेट पर ही सुनील शेट्टी का नाम अन्ना पड़ा

बता दें सुनील शेट्टी का अन्ना नाम  ‘कांटे’ की शूटिंग के सेट पर ही पड़ा। उस फिल्म में सुनील के साथ संजय मांजरेकर, संजय दत्त, लकी अली और अमिताभ बच्चन भी थे। संजय अपने ख़ुशमिजाजी के लिए मशहूर हैं, तो उनका रवैया सेट पर भी कुछ वैसा ही था। हालांकि सुनील उम्र में छोटे थे लेकिन  संजय को उनकी हरकतों के टोकते रहते थे। इन सब से परेशान होकर संजय ने उन्हें ‘अन्ना’ बुलाना शुरू कर दिया। संजय की देखा-देखी बच्चन साहब भी उन्हें उसी नाम से बुलाने लगे।

टॅग्स :सुनील शेट्टीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच