लाइव न्यूज़ :

भाग्य नहीं संघर्ष से पाया है रोहित शेट्टी ने मुकाम, डायरेक्टर बनने से पहले तब्बू की साड़ी किया करते थे प्रेस!

By राहुल मिश्रा | Updated: February 10, 2018 15:14 IST

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में अजय देवगन, अरशद वारसी, परिणीति चोपड़ा के साथ तब्बू नजर आई थीं।

Open in App

गोलमाल, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी लॉकबस्‍टर फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन शायद ही किसी को यह पता हो कि उनके इस ख़ास मुकाम तक पहुँचने के पीछे संघर्ष की एक कहानी जुड़ी हुई है, जिसे खुद रोहित शेट्टी ने ही साझा किया है।  

अंग्रेजी वेबसाइट मिड-डे की खबर के अनुसार इस बात का खुलासा रोहित शेट्टी ने रिएलिटी शो 'इंडियाज नेक्‍स्‍ट सुपरस्‍टार' के दौरान किया है। रोहित ने बताया कि साल 1995 में बनी फिल्‍म 'हकीकत' में वो तब्‍बू की साड़ियां प्रेस करते थे। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन लीड रोल में थे। लेकिन समय ऐसा बदला कि साल 2017 में उन्होंने अजय और तब्बू के साथ सुपहिट फिल्म 'गोलमाल अगेन' बनाई।

रिपोर्ट की मानें तो रोहित शेट्टी कई फिल्‍मों में काजोल के मेकअप को टचअप करने और उनके स्‍पॉटबॉय का काम भी कर चुके हैं।

बता दें कि रोहित शेट्टी का अजय देवगन से नाता काफी पुराना है। रोहित, अजय देवगन की फूल और कांटे, सुहाग, प्यार तो होना ही था और राजू चाचा जैसी फिल्मों में जैसे  में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं और डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'जमीन' थी, जोकि साल 2003 में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :बॉलीवुडरोहित शेट्टीअजय देवगनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच