लाइव न्यूज़ :

Rani Mukerji Birthday Special: जब अस्पताल में दूसरे बच्चे संग बदल गई थीं रानी मुखर्जी, एक्ट्रेस की मां ने कही थी ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 21, 2022 13:28 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आज एक्ट्रेस से जुड़े एक मजेदार किस्से के बारे में जानते हैं। ये किस्सा उनके बचपन से जुड़ा है, जिसके बारे में रानी को बात करते हुए देखा जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देआज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी।अप्रैल 2014 में रानी मुखर्जी ने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने एक बार ये खुलासा किया था कि कैसे उनके जन्म के बाद अस्पताल में एक पंजाबी परिवार के बच्चे के साथ वो बदल गई थीं। एक पुराने इंटरव्यू में रानी ने कहा था कि उनकी मां कृष्णा मुखर्जी को इस बात का अहसास हो गया था कि उनके पास किसी और का बच्चा आ गया है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि जब उनकी मां ने अस्पताल परिसर की तलाशी शुरू की तो वह उन्हें पंजाबी परिवार के साथ मिली। बता दें कि रानी मुखर्जी फिल्म निर्देशक-निर्माता राम मुखर्जी और उनकी पत्नी कृष्णा मुखर्जी की बेटी हैं।

रानी मुखर्जी का एक बड़ा भाई भी है, जिनका नाम राजा मुखर्जी है। यही नहीं, रानी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और मशहूर निर्देशक अयान मुखर्जी की कजिन हैं। वह अभिनेता देबाश्री रॉय की भतीजी भी हैं। एबीपी न्यूज को दिए एक पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था, "जब मैं पैदा हुई तो एक पंजाबी जोड़े के पास चली गई थी। मेरी मां ने दूसरे बच्चे को देखा तो कहा कि ये मेरा बच्चा नहीं है। उसकी भूरी आंखें नहीं हैं। मेरी बेटी की भूरी आंखें हैं। जाओ और मेरे बच्चे को खोजो।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "जब मेरी मां ने खोजना शुरू किया तो वहां एक पंजाबी परिवार था, जिसकी आठवीं बार एक बेटी थी। मैं वहाँ थी। अब भी मेरी मां मजाक करती हैं कि तुम वास्तव में एक पंजाबी हो। मेरी गलती तुम हमारे परिवार में आ हो गई।" इस दौरान रानी ने यह भी कहा था कि उनके परिवार पर पंजाबी प्रभाव है। बता दें कि रानी मुखर्जी ने अप्रैल 2014 में फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी, जोकि खुद पंजाबी हैं। उन्होंने इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। वहीं, शादी के अगले साल रानी ने अपनी बेटी आदिरा को जन्म दिया था।

टॅग्स :रानी मुखर्जीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?