लाइव न्यूज़ :

'रामायण' के जामवंत को ताश खेलता देख आग बबूला हो गए थे रामानंद सागर, जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

By अमित कुमार | Updated: April 26, 2020 13:48 IST

रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग से पहले ही रामानंद और राजशेखर गहरे दोस्त हुआ करते थे। दोनों एक-दूसरे से काफी बातें शेयर करते और प्रोफेशन लाइफ को बेहतर करने की कोशिश करते।

Open in App
ठळक मुद्दे'रामायण' में भालुओं के राजा जामवंत का किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। इस किरदार को रामानंद सागर के दोस्त राजशेखर ने निभाया था।

देश में लॉकडाउन होने की वजह से टीवी पर कई पुराने शो का फिर से प्रसारण किया जा रहा है। इन दिनों दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 'उत्तर रामायण' से पहले 'रामायण' का प्रसारण किया गया था। 33 साल बाद दोबारा प्रसारण होने के बावजूद इस शो ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'रामायण' और 'महाभारत' की बदौलत टीआरपी के मामले में भी दूरदर्शन काफी आगे निकल गया।

शो के दोबारा शुरू होने के साथ ही इसमें काम करने वाले कलाकारों को लेकर भी कई तरह की बाते सामने आने लगी। कई ऐसे पुराने किस्से लोगों के सामने आए जिससे वह आज तक अंजान थे। 'रामायण' में भालुओं के राजा जामवंत का किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। इस किरदार को रामानंद सागर के दोस्त राजशेखर ने निभाया था। 

इस किरदार को निभाने के लिए राजशेखर को हर वक्त भालू का मास्क पहने रहना होता था। इस वजह से दर्शकों के बीच उनका असली चेहरा सामने नहीं आ सका। हालांकि, शो इस सीरियल में उन्होंने अग्निदेव से लेकर संदेशवाहक तक का रोल प्ले किया था। पुरानी दोस्ती होने के कारण रामानंद सागर और राजशेखर ज्यादातर समय साथ ही रहते थे। राजशेखर ने विक्रम बेताल में काम किया था। 

राजशेखर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ताश खेलने की आदत थी और एक बार रामनंद सागर उनके कमरे में आए। उस दौरान वह ताश खेल रहे थे, तभी सागर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। रामानंद सागर ने इसके साथ ही कहा कि आप इतने अच्छे इंसान हैं और आप यहां ये ताश खेल रहे हैं। इस घटना के बाद राजशेखर ने जीवन में कभी ताश के पत्तों को हाथ नहीं लगाया।

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!