'रामायण' के जामवंत को ताश खेलता देख आग बबूला हो गए थे रामानंद सागर, जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

By अमित कुमार | Published: April 26, 2020 01:48 PM2020-04-26T13:48:30+5:302020-04-26T13:48:30+5:30

रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग से पहले ही रामानंद और राजशेखर गहरे दोस्त हुआ करते थे। दोनों एक-दूसरे से काफी बातें शेयर करते और प्रोफेशन लाइफ को बेहतर करने की कोशिश करते।

when Ramanand Sagar slapped popular show ramayan jambavan know reason | 'रामायण' के जामवंत को ताश खेलता देख आग बबूला हो गए थे रामानंद सागर, जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

(फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights'रामायण' में भालुओं के राजा जामवंत का किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। इस किरदार को रामानंद सागर के दोस्त राजशेखर ने निभाया था।

देश में लॉकडाउन होने की वजह से टीवी पर कई पुराने शो का फिर से प्रसारण किया जा रहा है। इन दिनों दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 'उत्तर रामायण' से पहले 'रामायण' का प्रसारण किया गया था। 33 साल बाद दोबारा प्रसारण होने के बावजूद इस शो ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। 'रामायण' और 'महाभारत' की बदौलत टीआरपी के मामले में भी दूरदर्शन काफी आगे निकल गया।

शो के दोबारा शुरू होने के साथ ही इसमें काम करने वाले कलाकारों को लेकर भी कई तरह की बाते सामने आने लगी। कई ऐसे पुराने किस्से लोगों के सामने आए जिससे वह आज तक अंजान थे। 'रामायण' में भालुओं के राजा जामवंत का किरदार लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। इस किरदार को रामानंद सागर के दोस्त राजशेखर ने निभाया था। 

इस किरदार को निभाने के लिए राजशेखर को हर वक्त भालू का मास्क पहने रहना होता था। इस वजह से दर्शकों के बीच उनका असली चेहरा सामने नहीं आ सका। हालांकि, शो इस सीरियल में उन्होंने अग्निदेव से लेकर संदेशवाहक तक का रोल प्ले किया था। पुरानी दोस्ती होने के कारण रामानंद सागर और राजशेखर ज्यादातर समय साथ ही रहते थे। राजशेखर ने विक्रम बेताल में काम किया था। 

राजशेखर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ताश खेलने की आदत थी और एक बार रामनंद सागर उनके कमरे में आए। उस दौरान वह ताश खेल रहे थे, तभी सागर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। रामानंद सागर ने इसके साथ ही कहा कि आप इतने अच्छे इंसान हैं और आप यहां ये ताश खेल रहे हैं। इस घटना के बाद राजशेखर ने जीवन में कभी ताश के पत्तों को हाथ नहीं लगाया।

Web Title: when Ramanand Sagar slapped popular show ramayan jambavan know reason

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे