लाइव न्यूज़ :

जब पिता से नाराज होकर मल्लिका शेरावत ने छोड़ दिया था अपना घर, फिल्मो में आने से पहले ठुकरा दिया था अपने पिता का नाम

By वैशाली कुमारी | Updated: September 12, 2021 10:40 IST

एक्ट्रेस इस बार अपनी किसी फिल्म के चलते नहीं बल्कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के चलते चर्चाओं में हैं। दरअसल, इस इंटरव्यू में मल्लिका ने अपने नाम और परिवार से अपने ताल्लुकात को लेकर खुलकर बात की है।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा हैमल्लिका को फिल्म ‘मर्डर’ से रातों रात फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी

बालीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। एक्ट्रेस इस बार अपनी किसी फिल्म के चलते नहीं बल्कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के चलते चर्चाओं में हैं। दरअसल, इस इंटरव्यू में मल्लिका ने अपने नाम और परिवार से अपने ताल्लुकात को लेकर खुलकर बात की है। अब तक सभी लोग यही समझते थे कि मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदला था। हालांकि, एक्ट्रेस की मानें तो उनके नाम बदलने की वजह कुछ और ही थी। मल्लिका के अनुसार उनके पिता ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद उन्होंने अपनी पहचान यानी अपना असल नाम ही बदल दिया था।

जब पिता ने कहा, फिल्मों में जाकर परिवार का नाम खराब करेगी 

बता दें कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया कि फिल्मों में आने के उनके निर्णय पर उनके पिता ने कहा था, ‘ये फिल्मों में जाएगी, परिवार का नाम खराब करेगी, मैं तेरे को डिसओन करता हूं’।

मल्लिका ने खुद बदल दिया अपना नाम: 

इस घटना के बाद मल्लिका ने अपना नाम रीमा लांबा से बदलकर मल्लिका शेरावत रख लिया था। एक्ट्रेस के अनुसार पिता की यह बात सुनकर उन्होंने भी कहा, ‘मैं तुम्हारा नाम ही ठुकराती हूं तुम क्या मुझे ठुकराओगे’। 

फिल्म 'मर्डर' से रातों रात आयीं लाइमलाइट में: 

मल्लिका को फिल्म ‘मर्डर’ से रातों रात फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने इस फिल्म में जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे जिसके चलते उनकी काफी चर्चा हुई थी। वहीं, मल्लिका शेरावत इंटरनेशनल सेलिब्रिटी जैकी चेन के साथ भी फिल्म ‘द मिथ’ में भी नज़र आ चुकी हैं। 

अब तक कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं मल्लिका: 

आपको बता दें कि आखिरी बार रजत कपूर की फिल्म Rk/RKay में नज़र आई थीं। मल्लिका अपने फ़िल्मी सफ़र के दौरान कई और फिल्मों जैसे ख्वाहिश, वेलकम, प्यार के साइड इफेक्ट्स और दशावतारम में नज़र आ चुकी हैं।

टॅग्स :मल्लिका शेरावतबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम