लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप को गाली देने का हक किसी को नहीं है, कभी डायरेक्टर के बचाव में कंगना रनौत ने दिया था बड़ा बयान

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 21, 2020 14:51 IST

आजकल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) चर्चा का विषय बने हुए हैं। मगर एक समय ऐसा भी था जब एक्ट्रेस खुद निर्देशक के बचाव में उतरी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देचर्चा का विषय बने हुए हैं अनुराग कश्यप और कंगना रनौतबॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप होने पर अनुराग के बचाव में उतरी थीं कंगना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। इसी वजह से आए दिन वो सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। मगर इस बार उनके बयानों के कारण निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक्ट्रेस से खुश नहीं हैं। ऐसे में दोनों के बीच भी बहस शुरू हो गई। मालूम हो, पहले अनुराग और कंगना पब्लिक जगहों पर जमकर एक-दूसरे की तारीफ करते थे। 

अनुराग को ट्रोल करने में कंगना ने किया था बचाव

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

यही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट (Bombay Velvet) के फ्लॉप होने पर उनका बचाव भी किया था। दरअसल, फिल्म के फ्लॉप होने पर अनुराग को काफी ट्रोल किया गया था। यही नहीं, उन्हें इसके लिए खूब गालियां भी पड़ी थीं। ऐसे में कंगना को ये सब पसंद नहीं आया था और उन्होंने कहा था कि इसके लिए अनुराग के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए।

अनुराग को मिला था कंगना का सपोर्ट

जूम की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी अनुराग के पक्ष में सामने नहीं उतारा, तब उनके इस मुश्किल समय में कंगना ने उनका साथ दिया। कंगना ने अनुराग को लेकर कहा था कि कम से कम इंडस्ट्री के लोगों को अनुराग का साथ देना चाहिए। बताया जाता है कि कंगना ने एक पार्टी के दौरान अपने दोस्तों से कहती हुई नजर आई थी कि सभी को अनुराग कश्यप को सपोर्ट करना चाहिए। 

कंगना ने कही थी ये बड़ी बात

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

कंगना ने आगे कहा था कि अनुराग के एक अच्छी फिल्म बनाने की सच्ची कोशिश की थी। अगर वो फिल्म नहीं चली तो इसके लिए अनुराग को अब्यूस नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा करने का हक किसी को नहीं। वैसे तो बॉम्बे वेलवेट के फ्लॉप होने पर कोई स्टार उनके सपोर्ट में सामने नहीं आया था। ऐसे में अनुराग कश्यप को कंगना रनौत द्वारा उन्हें बचाना काफी पसंद आया होगा। 

टॅग्स :कंगना रनौतअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस