लाइव न्यूज़ :

जब अजय देवगन की वजह से फुटपाथ पर सोने को मजबूर हुए थे अभिषेक बच्चन, पढ़ें पूरी खबर

By अमित कुमार | Updated: May 28, 2020 15:55 IST

अभिषेक बच्चन ने एक टीवी शो पर खुलासा किया था कि सालों पहले उन्हें अजय देवगन की वजह से एक पूरी रात फुटपाथ पर गुजारनी पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवा फिल्म के 16 साल होने पर एक पोस्टर जारी किया था।युवा फिल्म 21 मई 2004 को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की कमाई की थी।

अजय देवगन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साथ काम किया है। युवा और जमीन जैसी सुपरहिट फिल्मों में इन दोनों की एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। पर्दे पर दोस्ती का रोल प्ले करने वाले अजय और अभिषेक काफी पुराने दोस्त हैं। एक वक्त ऐसा भी आया था जब अजय देवगन की वजह से अभिषेक बच्चन को पूरी रात फुटपाथ पर बितानी पड़ी थी। 

दरअसल, अभिषेक बच्चन फिल्म मेजर साब की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में लोकेशन हंटिंग कर रहे थे। अजय यूनिट के साथ वहां आने वाले थे, जिनका रहने का इंतजाम अभिषेक को करना था। टीवी शो यारों की बारात में अभिषेक ने इस किस्से का जिक्र किया था। अभिषेक मेजर साब में बतौर एक्टर नहीं बल्कि प्रोडक्शन बॉय काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें प्रोडक्शन के काम की ज्यादा जानकारी नहीं थी। 

ऐसे में वह चीजों को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पा रहे थे। इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने बताया था कि अजय देवगन के लिए वह होटल में कमरा बुक नहीं करा पाए थे। इसके बाद उन्होंने चुपके से अपने कमरे से सूटकेस फेंक कर अजय को अपना कमरा दे दिया। इसके बाद वह खुद पूरी रात बाहर फुटपाथ पर रहे थे। उस दिन वह रोड पर सोए थे क्योंकि उनके पास कोई कमरा नहीं था। 

अभिषेक बच्चन ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवा फिल्म के 16 साल होने पर एक पोस्टर जारी किया था। युवा फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के अलावा विवेक ओबरॉय, ईशा देओल, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और सोनू सूद समेत कई स्टार्स नजर आए। जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया। युवा फिल्म 21 मई 2004 को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की कमाई की थी।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअजय देवगनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच