लाइव न्यूज़ :

पद्मावत की रिलीज से पहले सामने आए दीपिका और शाहिद, बोले ये जश्न का समय है

By भारती द्विवेदी | Updated: January 25, 2018 02:16 IST

दीपिका ने कहा- 'इस फिल्म को सपोर्ट करने के लिए मैं पूरी टीम की तरफ से सबका धन्यवाद करती हूं।'

Open in App

राजपूतना संगठन करणी सेना की वजह से लगातार विवाद झेल रही फिल्म पद्मावत फाइनली आज रिलीज होने जा रही है। भाजपा शासित कई राज्यों में बैन को लेकर निर्देशक और निर्माताओं ने एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है, जिसके बाद जाकर सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों में फिल्म रिलीज करने का आदेश दिया है। अब जब ये फिल्म आज रिलीज होने जा रही है तो फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं गुरूवार (24 जनवरी) फिल्म रिलीज से पहले दीपिका और शाहिद ने क्या कहा है।

फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभा रही दीपिका ने मीडिया से कहा- 'फिल्म पद्मावत ने काफी कुछ झेला है। फाइनली कल ये फिल्म रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म को लेकर जो रिएक्शन हमें मिल रहे हैं, उसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। ये हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस फिल्म को सपोर्ट करने के लिए मैं पूरी टीम की तरफ से सबका धन्यवाद करती हूं।'  

दीपिका आगे कहती हैं- 'ये हमारे लिए जश्न मानने का समय है।'

फिल्म राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं बहुत नर्वस हूं क्योंकि लोगों को मेरे किरदार के बारे में बहुत कम पता है। ये फिल्म मेरे लिए खास है।'

 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी राजस्थान, गुजरात समेत कई जगहों पर लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। राजस्थान, गुजरात से उठा ये प्रदर्शन अब गुडगांव तक पहुंच गया है। 24 जनवरी को हिंसक भीड़ ने स्कूल बस पर हमला कर दिया है। भीड़ जब बस में तोड़फोड़ कर रही थी उस समय बस में बच्चे भी मौजूद थे।

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोणशाहिद कपूररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपद्मावत: अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके सरकार को लगाई फटकार, लोगों ने ट्रोल करने की कोशिश की

भारतपद्मावत: सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी राज्य फिल्म रिलीज करें, बाकी हम देख लेंगे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?