लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ के साथ आलिया का यह वीडियो देखकर जल-भून जाएंगे रणबीर कपूर!

By विवेक कुमार | Updated: September 13, 2018 14:14 IST

हाल में एक इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अलिया भट्ट पहुंचे थे। जहां दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर कर दिया।

Open in App

मुंबई, 13 सितम्बर: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर्स के ही चर्चे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दोनों के पैरेंट्स दोनों के इस रिश्ते से खुश हैं। वहीं स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं।  लेकिन इन सबके बीच हाल ही में वोग इंडिया मैगज़ीन के ट्विटर पेज पर एक वीडियो अपलोड हुआ है। जिसमें आलिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों ने हॉट पोज भी दिए हैं। 

सिद्धार्थ और आलिया का यह वीडियो मालदीव का है जहां दोनों ने कुछ समय पहले  हॉट फोटोशूट करवाया था। वीडियो में आलिया और सिद्धार्थ शार्ट पहने नजर आ रहे हैं और एकदूसरे की कई खूबियां बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे मालूम चलता है कि दोनों एकदूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं।

 

वैसे बता दें कि सिद्धार्थ और आलिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत एक ही फिल्म से की थी। दोनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर में साथ नजर आए थे। वहीं इस फिल्म वरुण धवन भी लीड रोल में थे। ऐसा माना जाता है कि पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा कथित तौर पर आलिया के साथ रिलेशनशिप में थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल में एक इवेंट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अलिया भट्ट पहुंचे थे। जहां दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर कर दिया। वैसे इससे पहले ज्यादातर इवेंट्स और पार्टियों में सिद्धार्थ और आलिया को एक साथ देखा जाता था लेकिन जब से आलिया और रणबीर की नजदीकियां बढ़ीं तो फिर सिद्धार्थ ने आलिया से दूरी बना ली।  

अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्मों के बारे में बात करें तो कुछ समय उनकी फिल्म अय्यारी रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी भी थे। ये बॉक्स फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।  जल्द ही सिद्धार्थ कैप्टेन विक्रम बत्रा की बायोपिक में नजर आएंगे। 

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राआलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?