विवेक ओबेरॉय ने विवादित ट्वीट डिलीट कर मांगी माफी, कहा-किसी महिला की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं माफी मांगता हूं
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 21, 2019 10:02 AM2019-05-21T10:02:54+5:302019-05-21T10:02:54+5:30
ऐश्वर्या का मीम शेयर करने मामल में विवेक ओबेरॉय सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि मेरी गलती क्या है जो मैं माफी मांगूं, लेकिन अपने इस बयान से पलटते हुए 24 घंटे के अंदर विवेक ओबेरॉय ने माफी मांगते हुए ट्वीट डिलीट कर दिया है।
बॉलीवुड अभिनता विवेक ओबेरॉय के द्वारा ऐश्वर्या राय का मीम शेयर करने के मामले में विवाद है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। विवेक ने सोमवार को लोकसभा एग्जिट पोल से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। मामला बढ़ने पर इस ममाले पर विवेक ने माफी मांग ली है।
एक महिला का मीम शेयर करने पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने उन्हें नोटिस भी भेजा था। जिसके बाद विवेक ने कहा था कि, "लोग इस मसले पर माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। विवेक ने पुराने विवादित ट्वीट को डिलीट करते हुए दो नए ट्वीट मंगलवार को किए हैं।
पहले ट्वीट में विवेक ने लिखा है कि कई बार जो फनी और किसी को चोट नहीं पहुंचाने वाला लगता है। हो सकता है वैसा दूसरे को नहीं लगे, मैंने 10 साल तक तकरीबन दो हजार लड़कियों के बेहतर भविष्य के लिए काम किया है। मैं किसी महिला का अपमानित करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं।
Sometimes what appears to be funny and harmless at first glance to one, may not be so to others. I have spent the last 10 years empowering more than 2000 underprivileged girls, I cant even think of being disrespectful to any woman ever.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
विवेक ने दूसरे ट्वीट में कहा, मेरे मीम से अगर किसी महिला की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो मैं माफी मांगता हूं।ट्वीट डिलीटेड।
Even if one woman is offended by my reply to the meme, it calls for remedial action. Apologies🙏🏻 tweet deleted.
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
जानें पूरा मामला
विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ।
विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं।