लाइव न्यूज़ :

Viral Video: नयनतारा का ऐसा रूप देखकर चौंक गए फैंस, फिल्मों में आने से पहले करती थीं ये काम, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 26, 2023 18:26 IST

वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को पता चला कि सिल्वर स्क्रीन पर बड़ा ब्रेक मिलने से बहुत पहले नयनतारा टीवी शो 'चामायम' की एंकरिंग कर रही थीं। नयनतारा अपने शो में कैराली टीवी पर दर्शकों को फैशन और सौंदर्य संबंधी टिप्स देती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल हो रहा है नयनतारा का पुराना वीडियो टीवी पर दर्शकों को फैशन और सौंदर्य संबंधी टिप्स देती थीं नयनताराफिल्म जवान से बॉलीवुड में एंट्री की थी

नई दिल्ली: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों की टॉप अभिनेत्री नयनतारा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। नयनतारा का ये वीडियो उस समय का है तब वह एक टीवी प्रजेंटर हुआ करती थीं। इस वीडियो में नयनतारा को देख कर पहचानना मुश्किल है। 

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों को पता चला कि सिल्वर स्क्रीन पर बड़ा ब्रेक मिलने से बहुत पहले नयनतारा टीवी शो 'चामायम' की एंकरिंग कर रही थीं। नयनतारा अपने शो में  कैराली टीवी पर दर्शकों को फैशन और सौंदर्य संबंधी टिप्स देती थीं। इसके बाद ही उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म मनासिनक्करे (2003) से की। इसके बाद नयनतारा ने तमिल सिनेमा में अय्या (2005) से और तेलुगु सिनेमा में लक्ष्मी (2006) से डेब्यू किया।

वायरल क्लिप में नयनतारा  लाइफस्टाइल आधारित शो की मेजबानी करते हुए मलयालम भाषा बोलते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में नयनतारा माथे पर छोटी बिंदी के साथ साधारण मेकअप साधारण मेकअप में प्रिंटेड काले और लाल रंग की पोशाक पहने हुए दिखीं। नयनतारा के इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो पर प्रतिक्रियाओं में कई लोगों ने कहा है कि ये वीडियो नयनतारा के 'उल्लेखनीय परिवर्तन' का प्रमाण है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' के नाम से जाने जानी वाली नयनतारा के बारे में कुछ लोगों ने कहा है कि पैसा सब कुछ बदल देता है। 

बता दें कि जवान में आने के बाद से ही नयनतारा उत्तर भारत के दर्शकों की भी पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। जवान में नयनतारा ने एक स्पेशल पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है। हालांकि बीच में ऐसी खबरें भी आईं कि नयनतारा जवान के निर्देशक एटली से नाराज हैं। बताया गया कि नयनतारा की शिकायत थी कि फिल्म में उनके रोल को ज्यादा महत्व नहीं किया गया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोहिन्दी सिनेमा समाचारशाहरुख खानटॉलीवुड सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल