लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत का हमशक्ल है ये शख्स, फोटो और वीडियो देखकर फैंस हुए हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 8, 2020 09:24 IST

सुशांत के जैसे दिखने वाले इस शख्स का नाम सचिन तिवारी (Sushant Singh Rajput Lookalike Sachin Tiwari) है, सुशांत के फैन्स, सचिन के फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत अब भले इस दुनिया में ना हों लेकिन अब हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगेसुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी।

सुशांत सिंह राजपूत अब भले इस दुनिया में ना हों लेकिन अब हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। फैंस सुशांत के निधन से अभी तक उभर नहीं पाए हैं। सुशांत ने अपने जाने के साथ ही कई तरह के  सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनको देख सुशांत की याद फैंस को आ रही है।

दरअसल ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के नहीं हैं। ये एक शख्स हैं जो सुशांत की तरह से दिखाई देता है।सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शख्स ने लोगों का ध्यान खींचा जो सुशांत सिंह का हमशक्ल है। लोग इस शख्स के इन वीडियो को दिल से पसंद कर रहे हैं।

सुशांत के जैसे दिखने वाले इस शख्स का नाम सचिन तिवारी (Sushant Singh Rajput Lookalike Sachin Tiwari) है। सुशांत के फैन्स, सचिन के फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस इस शख्स में अपने एक्टर सुशांत को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

सचिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टा पर 10 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इतना ही अब फैंस सचिन के वीजियोज पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।ये पहली बार नहीं है जब किसी नाम कलाकार का कोई हमशक्ल ऐसे सामने आया हो। इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रसेस की तरह दिखने वाले लोगों की तस्वीरें खूब वायरल हुईं हैं

सुशांत आत्महत्या मामले में पूछताछ जारी

पुलिस लगातार यह समझने की कोशिश कर रही है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या जैसा कदम किन हालात में उठाया। ऐसे में पुलिस सुशांत के परिवार के सदस्यों, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली, यश राज फिल्म्स की कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा और अभिनेत्री संजना सांघी समेत लगभग 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। मालूम हो, टीवी से अभिनय जगत में कदम रखने वाले सुशांत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राबता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?