लाइव न्यूज़ :

Vikram Vedha: ऋतिक रौशन ने शेयर किया सैफ अली खान का फर्स्ट लुक, अपने सहकर्मी को बताया बेहतरीन अभिनेता

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 24, 2022 11:51 IST

ऋतिक रौशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का फर्स्ट लुक साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रौशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।इस बीच ऋतिक ने सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का फर्स्ट लुक साझा किया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) कभी भी अपने फैंस को आश्चर्यचकित करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी क्रम में एक्टर ने एक बार फैंस को सरप्राइज किया। दरअसल, अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' से अपना फर्स्ट लुक शेयर करने के बाद ऋतिक ने सैफ अली खान का फर्स्ट लुक साझा किया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक जारी करते हुए एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "विक्रम। एक बेहतरीन अभिनेता और एक सहकर्मी के साथ काम करना जिसकी मैंने वर्षों से प्रशंसा की है, एक ऐसा अनुभव होने जा रहा है जिसे मैं संजो कर रखूंगा। इंतजार नहीं कर सकता!" वहीं, ऋतिक रौशन के इस पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, सैफ और ऋतिक के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी उत्साहित भी हैं।

बता दें कि फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) में जहां ऋतिक 'वेधा' तो सैफ 'विक्रम' के किरदार में नजर आने वाले हैं। यही नहीं, इस फिल्म में ऋतिक विलेन के रोल में हैं, जबकि सैफ हीरो होंगे। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की ये फिल्म साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं, ऋतिक ने सैफ का जो लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें इनटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में जींस, सफेद पोलो नेक टी, दाढ़ी-मूंछ और आंखों पर चश्मा लगाए फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 

टॅग्स :ऋतिक रोशनसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?