लाइव न्यूज़ :

'रामायण' के मेघनाद को बॉलीवुड में 30 फिल्में करने के बाद मिला था रावण के बेटे का रोल, जीनत अमान के संग सुपरहिट सॉन्ग में आ चुके थे नज़र

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2020 12:50 IST

विजय अरोड़ा ने साल 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया और गोल्ड मेडल भी जीता था।

Open in App
ठळक मुद्दे देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। रामायण में हर एक किरदार ने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी।

 देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है। रामायण में हर एक किरदार ने अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी।

राम (अरुण गोविल), सीता(दीपिका), लक्ष्मण(सुनील लहरी) के अलावा मेघनाद के रोल में एक्टर विजय अरोड़ा ने भी गहरी छाप छोड़ी थी। विजय ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को अपनी तरफ खींचा था। 

यादों की बारात से मिली शोहरत

विजय अरोड़ा ने साल 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया और गोल्ड मेडल भी जीता था। इसके बाद उन्होंने सिनेमा में 1972 में जरुरत फिल्म से डेब्यू किया।  लेकिन एक्टर को शोहरत 1973 में जीनत तमान के साथ फिल्म यादों की बारात में मिली। इस फिल्म के गाने चुरा लिया है तुमने... के उनके अंदाज के फैंस को दीवाना कर दिया था।

नायाब फिल्मों में किया काम

जब राजेश खन्ना की तूती बॉलीवुड नें बोलती थी, जब विजय की फिल्म यादों की बारात के उनके रोल ने धमाल मचाया था। इस बाद एक्टर की किस्मत चमकी और जया भादुड़ी, वहीदा रहमान के साथ फागुन, शबाना आजमी के साथ कादम्बरी, तनुजा के साथ इंसाफ, परवीन बॉबी के साथ 36 घंटे, मौसमी चटर्जी के साथ नाटक में काम किया। विजय ने रोटी, नाटक, दिल और दीवार जैसी करीब 30 फिल्मों में काम किया है।

ऐसे मिला मेघनाद का रोल

80 के दशक में रामानंद सागर रामायण बना रहे थे और उन्होंने विजय को  मेघनाद का रोल ऑफर किया था। ऐसे में विजय के पास ये मौका था जब वह फिर से खुद की एक्टिंग को फैंस के सामने साबित कर पाएं। ऐसे में इस एक रोल से उन्होंने फिर से सफलता का मुंह देखा था। इस रोल को विजय ने हमेशा के लिए अमर कर दिया था।

एक्टर का निधन

अब जब एक बार फिर से रामायण का प्रसारण हो रहा है और मेघनाद के रोल की तारीफ की जा रही है तो विजय अब इस दुनिया में नहीं है।  2007 में एक्टर का निधन हो गया है। विजय पेट में कैंसर से ग्रसिट थे। 62 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था।

टॅग्स :रामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच