लाइव न्यूज़ :

ये हैं सलमान खान की नई खोज, इस टीवी ऐड में आप पहले देख चुके हैं, देखें वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 18:00 IST

सलमान खान ने लड़की ढूंढ़ी, फिर उसके नाम का खुलासा किया। लेकिन अधूरा नाम बताया। जबकि लड़की पहले ही अपनी एक्टिंग की डेब्यू कर चुकी है।

Open in App

सलमान खाने ने जो लड़की ढूंढ़ी है, वरीना हुसैन, वो पहले ही अपने अभिनय का हुनर दिखा चुकी हैं। वह कैडबरी के ऐड में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच सितंबर 2017 को अपना ऐड वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अभिनय करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक 23,677 व्यूज भी म‌िल चुके हैं। सलमान की ओर से लॉन्च होने की खबर आते ही, उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर तेजी से बढ़ने लगे हैं। वरीना ने अब तक इंस्टाग्राम पर केवल पांच पोस्ट किए थे। जबकि उनके फॉलोवर 18 हजार से ज्यादा हो गए हैं।

वरीना बेहद खूबसूरत हैं। इसका श्रेय उनके मूल को दिया जा रहा है। उनके पिता इराकी और मां अफगानी हैं। उनके रुझान से देखकर लगता है कि वे अभिनेत्री बनने के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रही हैं। उन्होंने न्यू यार्क फिल्म अकादमी से पढ़ाई भी की है।

वरीना को सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा के लिए उनकी फिल्म लवरात्रि के लिए बतौर हीरोइन चुना है। सलमान ट्वीट किया, 'मुझे लड़की मिल गई है।' इसके बाद उहोंने लिखा, 'परेशान होने की कोई बात नहीं है। आयुष शर्मा की फिल्‍म लवरा‌‌त्रि के लिए लड़की मिल गई वरीना, तो डोंट वरी ना, बी हैप्पी ना।'

उनके ट्वीट से जाहिर होता है वे आयुष शर्मा को खुश रहने के बारे में कह रहे थे। सलमान खान करीब तीन महीने पहले अपने बहन अर्पिता के पति को लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेकिन बीते तीन महीनों से उनके लिए हीरोइन का चुनाव नहीं हो पा रहा था। बीच में ऐसी खबरें आई कि आयुष के लिए जो लड़की ढूंढी जा रही है, वे उसके साथ काम करने से मना कर दे रहे हैं। सलमान ने अब उनके लिए लड़की ढूंढ़ कर फिल्म को फिर से शुरू कर दिया है।

सलमान इन हीरोइनों को कर चुके हैं लॉन्च

सलमान ने इसे पहले 'लकी' फिल्म में स्नेहा उल्लाल, 'वीर' में जरीन खान, 'जय हो' में डेजी शाह और 'हीरो' में आथिया शेट्टी को लॉन्च किया है। ये सभी हीरोइनें बहुत सफल नहीं हुईं। लेकिन वरीना से उम्मीदें हैं क्योंकि उनके पहले वीडियो में वह बेहद आत्मविश्वास के साथ अभिनय करते नजर आ रही हैं। उन्होंने इसकी पढ़ाई भी की है। 

टॅग्स :सलमान खानवरीना हुसैनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम