Video- छह घंटे मशक्कत के बाद नरेन्द्र मोदी बनते थे विवेक ओबेरॉय, वायरल हो रहा है वीडियो
By मेघना वर्मा | Published: March 29, 2019 02:35 PM2019-03-29T14:35:12+5:302019-03-29T14:35:39+5:30
जारी हुए इस बिहाइंड द सीन वीडियो में बताया गया है कि जब पहली बार डायरेक्टर उमंग कुमार और उनकी टीम ने विवेक का मेकअप किया था वो पूरी तरह खराब हो गया था।
इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है। इनमें सबसे बड़ा नाम है विवेक ओबेरॉय स्टार्स फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी। मोदी की जिंदगी को समर्पित है। उनके जिंदगी के सफर को दर्शाती इस फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट लगातार बनी हुई है। वहीं मेकर्स की ओर से हाल ही में एक वीडियो रिलीज किया गया है। इस वीडियो में विवेक ओबेरॉय मेकअप करते हुए दिख रहे हैं।
6 घंटे में होता था मेकओवर
पीएम नरेन्द्र मोदी के लुक को देखकर ही लोग विवेक के मेकअप की तारीफ करते नहीं थक रहे। विवेक के इसी मेकअप और मेकओवर के लिए जारी किए गए इस वीडियो में एक्टर भी दिखाई दे रहे है। साथ ही विवेक ने खुद बताया कि शूटिंग से पहले उन्हें 6 घंटे लगते थे मोदी की तरह मेकअप करने में।
विवेक के लुक को लेकर जहां कुछ लोगों का कहना है कि वो बिल्कुल मोदी जैसे लग रहे हैं तो वही कुछ ये भी मान रहे हैं कि नहीं उनका लुक मोदी से नहीं मिल रहा। अब इस वीडियो को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेकर्स और मेकअप आर्टिस्ट के साथ एक्टर ने जी तोड़ मेहनत करके मोदी का लुक देने की कोशिश की गई है। प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए उनके लुक में बदलाव किए गए।
पहली बार का मेकअप हो गया था खराब
जारी हुए इस बिहाइंड द सीन वीडियो में बताया गया है कि जब पहली बार डायरेक्टर उमंग कुमार और उनकी टीम ने विवेक का मेकअप किया था वो पूरी तरह खराब हो गया था। इसके बाद एक बार फिर से टीम ने रिसर्च किया और उनको ये मोदी का लुक दिया। इस पूरे प्रोसेस में रोजाना 5 से 6 घंटे का समय लग जाया करता था।