लाइव न्यूज़ :

Video- ससुर वीरू देवगन के बेहद करीब थीं काजोल, अजय देवगन ने दी पिता को अंतिम विदाई

By मेघना वर्मा | Updated: May 27, 2019 18:16 IST

शाम छह बजे वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजय देवगन के करीबी कहे जाने वाले सभी लोग और बॉलीवुड के कई सितारों ने अजय देवगन के घर पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन के पिता वीरू देवगन 27 मई को निधन हो गया।वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट कोरियोग्राफर थे।

अजय देवगन के पिता और बॉलीवुड के शानदार एक्शन एंड स्टंट कोरियोग्राफर वीरू देवगन का सोमवार को निधन हो गया है। इस घटना से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के कई सितारें अजय देवगन के घर वीरू देवगन को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीरू देवगन की मौत कार्डियक अटैक से हुई है। काजोल अपने ससुर वीरू देवगन के बेहद करीब रही हैं। वहीं अजय देवगन ने पिता के शरीर को कंधा दिया।

अक्सर काजोल को इवेंट्स या अवॉर्ड नाइट्स में वीरू देवगन के साथ देखा जाता था। काजोल, वीरू को अपने पिता के समान मानती थीं। अमर उजाला और टाइम्स की खबर की मानें तो वीरू देवगन सुबह खाना खाते हुए अचानक से कुर्सी से नीचे गिर गए। ससुर की हालत को देखकर बहू काजोल उन्हें लेकर फौरन अस्पताल पहुंची। मगर कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। 

तानाजी की शूटिंग पर थे अयज देवगन

आखिरी समय में बहू काजोल ही वीरू देवगन के बेहद करीब रही हैं। क्योंकि अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी की शूटिंग में बिजी थे। यही कारण है कि पिता के आखिरी समय में वह पिता के साथ समय नहीं बिता पाए। खबर मिलते ही वो फौरन अस्पताल पहुंच गए। 

शाम छह बजे वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजय देवगन के करीबी कहे जाने वाले सभी लोग और बॉलीवुड के कई सितारों ने अजय देवगन के घर शिरकत की। इसमें सनी देओल, बॉबी देओल, शाहरुख खान, साजिद खान संजय दत्त आदि भी पहुंचे हैं।

खास फिल्में

बतौर एक्‍शन डायरेक्‍टर वीरू देवगन ने खूब नाम कमाया। उनकी बेहतरीन फिल्‍मों में ‘लाल बादशाह’, ‘इश्क’, ‘दिलवाले’, ‘जिगर’, ‘मिस्‍टर इंडिया’, ‘दिलजले’, ‘कैदी’, ‘क्रांति’, ‘हम पांच’, ‘दोस्ताना’ और ‘मि. नटवरलाल’ जैसे कई नाम शामिल हैं।

टॅग्स :अजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस