लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की पार्टी में क्या सच में ड्रग्स ले रहे थे सेलेब्स, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 1, 2019 11:39 IST

करण जौहर की पार्टी की इनसाइड वीडियो में इन सभी सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। करण की इस पार्टी पर के वीडियो को अकाली दल के नेता मजिंदर सिरसा ने शेयर किया है और निशाना साधा है।

Open in App

करण जौहर ने हाल ही में अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण ने लिखा सैटरडे नाइट।करण जौहर की पार्टी की इनसाइड वीडियो में इन सभी सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है।

 करण की इस पार्टी पर के वीडियो को अकाली दल के नेता मजिंदर सिरसा ने शेयर किया है और निशाना साधा है। मजिंदर  का कहना है कि करण की पार्टी में उस दिन ड्रग्स का प्रयोग किया गया था। हांलाकि कांग्रेस के नेता मिलिंद देवरा ने इस बात को गलत बताया है। अब इस पार्टी का दूसरा पहलू भी सामने आया है।

 वीडियो में पुनीत मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मीरा राजपूत, वरूण धवन जोया अख्तर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल, नताशा दलाल, रणबीर कपूर के साथ कई स्टार्स दिख रहे हैं।  लेकिन सबसे ज्यादा अलोचना विक्की कौशल को झेलनी पड़ी हैं।

विक्की कैमरे को देखकर नाक छूते नजर आए हैं। जिसके बाद कहा गया कि उन्होंने ड्रग्स ले रखा था।  साथ ही उनके पीछे कुछ सफेद सा रखा भी नजर आया था जो ड्रग्स ही बताया जा रहा था। लेकिन अब इसको ड्रग्स नहीं कहा जा रहा है। अगर वीडियो स्लो मोशन में देखें तो साफ देखने में आ रहा है कि वह कैमरे की लाइट है ना की ड्रग्स।

हालांकि इस मामले में उस पार्टी में मौजूद किसी भी स्टार की ओर से कोई भी बयान नहीं है। वहीं, कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने रीट्वीट करते हुए जवाब में कहा कि मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी और वीडियो में भी। कोई स्टार ड्रग स्टेट में नहीं था। ऐसी झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें। मैं उम्मीद करता हूं कि आप माफी मांगने की हिम्मत दिखाएंगे।

टॅग्स :करण जौहरविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?