लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल को घर पर ही इस एक्टर ने दिया जबरदस्त हेयरस्टाइल, सोशल मीडिया पर छाया लुक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2020 10:29 IST

विक्की कौशल के फिल्मी करियर की करें तो विक्की के खाते में सरदार उधम सिंह और सैम मानेकशॉ की बायोपिक है।

Open in App
ठळक मुद्दे24 मार्च से कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन जारी है। अब ये लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है

24 मार्च से कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन जारी है। अब ये लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में घर पर बैठे सितारे सोशल मीडिया पर जमकर सक्रिए हैं। ये सितारे फैंस के लिए आए दिन कोई ना कोई फोटो आदि शेयर कर रहे हैं। साथ ही घर पर बैठकर सितारे अपने शौक भी पूरे कर रहे हैं।लॉकडाउन के बीच सितारे हेयरकट करते और करवाते भी नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब विक्की कौशल का नाम भी शामिल हो गया है।

हाल ही में विक्की कौशल ने एक फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर छा गई है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया है कि उन्होंने हेयरकट करवा लिया है।विक्की को ये हेयरकट उनके छोटे भाई और एक्टर सनी कौशल ने दिया है। विक्की के हेयरस्टाइल की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

साथ ही फैंस सनी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं। सनी कौशल 'भंगड़ा पा ले' और वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए' में नजर आ चुके हैं। सनी के इस अंदाज को फैंस सराह रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान विक्की सोशल मीडिया पर फैंस के लिए फोटो और वीडियोज आए दिन शेयर कर रहे हैं। हास ही में एक्टर ने अपना पंखा साफ करते का वीडियो डाला था जिसको फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वह ऑमलेट बनाते भी नजर आ चुके हैँ। इन सभी वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं विक्की भी इन सभी कामों को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। 

इससे पहले कोरोना के खिलाफ जारी जंग में विक्की कौशल पीएम और सीएम केयर्स फंड की मदद से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता कर चुके हैं। विक्की लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक रहने के लिए भी कहते नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस