लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन तोड़ने पर मुंबई पुलिस ने विक्की कौशल को पकड़ा? जानें खबर की सच्चाई

By अमित कुमार | Updated: April 23, 2020 21:42 IST

कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। महराष्ट्र में इससे पीडि़त मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। बीते कुछ दिनों में मुंबई में रह रहे कई सितारों की सोसायटी में भी कोरोना के मरीज पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।दूसरे एक्टर्स की तरह विक्की कौशल ने भी पीएम केयर्स फंड में कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश के मुताबिक भारत में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। ऐसे में आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी तक घर पर ही रहकर खुद को कोरोना वायरस से बचा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से विक्की कौशल को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें कहा जा रहा है कि विक्की कौशल ने लॉकडाउन तोड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

इस खबर पर अब विक्की कौशल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपनी बात पोस्ट करते हुए इस तरह की खबरों को अफवाह बताया है। विक्की ने ट्वीट किया, 'कुछ अफवाहें सामने आ रही हैं कि मैंने लॉकडाउन को तोड़ा है, जिसके बाद मुझे पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि लॉकडाउन के पहले ही दिन से मैं अपने घर में हूं और अभी तक घर से बाहर नहीं निकला हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि ऐसी अफवाहें न फैलाएं।'

लॉकडाउन के बाद से ही विक्की कौशल लगातार अपने घर पर हैं। वह फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले वह कुकिंग करते भी नजर आए थे। बता दें कि दूसरे एक्टर्स की तरह विक्की कौशल ने भी पीएम केयर्स फंड में कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक सहायता प्रदान की थी। वहीं आखिरी बार वह इस साल रिलीज हुई फिल्म 'भूत द हॉन्टेड शिप' में नजर आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसविक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!