लाइव न्यूज़ :

नए अवतार में नजर आए विक्की कौशल, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं एक्टर की तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2020 20:43 IST

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हाल ही में अपने पसंदीदा हेयर स्टाइललिस्ट से हेयरकट करवाते हुए नजर आए। ऐसे में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने पसंदीदा हेयर स्टाइललिस्ट से विक्की कौशल ने कराया हेयरकटफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आने वाले हैं विक्की

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया का दौर जारी है। ऐसे में मायानगरी मुंबई में कुछ टीवी सीरियलों और फिल्मों की शूटिंग भी दोबारा शुरू हो गई है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में एक्टर का नया अवतार देखने को मिल रहा है। 

हाथों में ग्लव्ज और मुंह पर मास्क लगाए हुए नजर आए

दरअसल, विक्की ने आज पूरे प्रोटेक्शन के साथ अपने पसंदीदा हेयर स्टाइललिस्ट से हेयरकट कराया। इस दौरान विक्की कौशल हाथों में ग्लव्ज और मुंह पर मास्क लगाए हुए नजर आए। यही नहीं, सैलून के कर्मचारी भी कोरोना के खिलाफ पूरी एहतियात बरतते हुए नजर आए। विक्की की तस्वीरें मशहूर हेयर स्टाइललिस्ट आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आने वाले हैं

वहीं, विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म क्रांतिकारी फ्रीडम फाइटर उधम सिंह पर आधारित है, जिसमें विक्की मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा विक्की करण जौहर के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तख्त के कारण भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में दिखाई देंगे विक्की कौशल

ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे मशहूर कलाकार नजर आने वाले हैं। यही नहीं, विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार बना रही हैं। बता दें, ये दूसरा मौका है जब विक्की और मेघना एकसाथ काम कर रहे हों। इससे पहले दोनों फिल्म राजी में साथ काम कर चुके हैं।

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच