लाइव न्यूज़ :

'मनमर्जियां' के शूटिंग के दौरान सच में चोटिल हो गए थे विक्की कौशल, खून निकलने के बावजूद पूरा किया शूट

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 14:57 IST

कई बार फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक्टर्स को सच में चोट लग जाती है। ऐसा ही कुछ 'मनमर्जियां' की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल के साथ हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'मनमर्जियां' में विक्की कौशल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे।इस फिल्म से जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है। इस फिल्म को दर्शकों से खासा प्यार मिला था और यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी।

विक्की कौशल की गिनती आज बॉलीवुड के टॉप एक्टरों में की जाती है। अपने करियर में विक्की ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म 'मनमर्जियां' में विक्की कौशल एक अलग ही अंदाज में नजर आए थे। इस फिल्म में लुक से लेकर उनकी एक्टिंग तक ने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी थी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है। 

दरअसल, इस फिल्म के शूटिंग के दौरान एक सीन में विक्की को सच में चोट लग गई थी। उनके गाल से खून भी निकलने लगा था, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने शूट को पूरा किया। एक फैन ने 'मनमर्जियां' के एक सीन की कुछ तस्‍वीरें शेयर कर जब इस बारे में विक्की से पूछा तो विक्की ने लिखा, 'मुझे सीन के दौरान इसका एहसास नहीं हुआ लेकिन खुशी है कि अनुराग कश्‍यप ने 'कट' नहीं बोला।' 

विक्की कौशल की बात सुनकर फैंस के बीच उनकी रिस्पेक्ट और बढ़ गई है। हर कोई विक्की की तारीफ कर रहा है। बता दें कि 'मनमर्जियां' में विक्की कौशल के अलावा तापसी पन्‍नू और अभिषेक बच्‍चन भी लीड ऐक्‍टर्स थे। इस फिल्म को दर्शकों से खासा प्यार मिला था और यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी। 

'मसान' फिल्म ने जीता था फैंस का दिल

दमदार एक्टिंग और गंभीर शख्सियत से महज कुछ साल में विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है।आज हर कोई विक्की कौशल का फैन है खासतौर पर लड़कियां तो उनकी दीवानी हैं। विक्की कौशल ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं। विक्की को असली पहचान फिल्म 'मसान' फिल्म से मिली। लेकिन 'संजू' में 'कमली' और 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में आर्मी अफसर के किरदार ने विक्की को रातों रात स्टार बना दिया।

टॅग्स :विक्की कौशलअनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!