लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्ट्रेस के इश्क में गिरफ्तार हैं विक्की कौशल, इस अंदाज में किया प्यार का ऐलान!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 20, 2018 11:46 IST

संजू और राजी जैसी फिल्मों में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले विक्की इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Open in App

मसान  एक्टर विक्की कौशल एक के बाद एक नायाब फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मजवा रहे हैं। हाल ही में संजू और राजी जैसी फिल्मों में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले विक्की इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 

बीते कई दिनो से ये बात खबरों में है कि अभिनेता विक्की कौशल टीवी एक्ट्रस और होस्ट हरलीन सेठी को डेट कर रहे हैं। लेकिन इस पर अब उन्होंने अपने अंदाज में सोशल मीडिया में कुछ किया है कि ये कुछ सच सा लग रहा है। जिसके बाद से लग रहा है कि विक्की कौशल को रियल लाइफ में गर्लफ्रेंड मिल गई है और यह उनके एक इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चला है।

कहा जा रहा है कि  विक्की और हरलीन एक दूसरे से कॉमन फ्रेंड आनंद तिवारी के जरिए कुछ ही महीनों पहले मिले हैं। फिलहाल दोनों एक दूसरे के करीब आ गए हैं और अपने खास पलों को जी रहे हैं। 

हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में विक्की ने हरलीन और विक्रांत मेस्सी के आने वाले वेब शो 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' का पोस्टर शेयर किया और लिखा- मेरे दो अनमोल रतन। बस फिर क्या था फैंस के मन जो दोनों के बीच के चल रहे अफेयर की शंका थी वो कहीं ना कहीं कंफर्म हो गई है। 

अब फैंस को लग रहा है कि एक तरह से विक्की ने हरलीन के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है। हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कुछ भी आधिकारिक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन इस तरह से विक्की का पोस्ट शेयर कर बिना कुछ कहे अब बहुत कुछ कह जरुर रहा है। साथ ही बॉलीवुड के लव कपल में अब विक्की का नाम शामिल होता भी दिख रहा है।

 

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?