लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले ही विक्की कौशल और कटरीना कैफ के रिश्ते में आई दरार, फैंस हुए मायूस, जानिए पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: November 21, 2021 15:16 IST

इस समय मीडिया में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर काफी चर्चा है, मीडिया इस खबर को और भी मसाला लगाकर परोस रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच होने वाली है विक्की-कटरीना कैफ जिस फोर्ट में शादी करने जा रहे हैं वह करीब 700 साल पुराना है

इस समय मीडिया में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर काफी चर्चा है, मीडिया इस खबर को और भी मसाला लगाकर परोस रही है। लेकिन कहा जाता है ना कि किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है। विक्की और कैटरीना भी इसके फेरे में पड़ गए और खबर है कि दोनों के बीच अपनी ही शादी को लेकर काफी मनमुटाव हो गया है।

दरअसल बीते काफी दिनों से दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ दिसंबर महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे, ऐसे में फैंस की नजरें विक्की और कटरीना कैफ पर ही टिकी हुई हैं। कुछ समय पहले ही दिवाली के मौके पर विक्की और कटरीना के सीक्रेट रोका सेरेमनी की बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि ये सेरेमनी ही विक्की और कैटरीना के बीच झगड़े की जड़ बनी।

दावा किया जा रहा है कि शादी से कुछ दिन पहले विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बीच जमकर बहस हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोका सेरेमनी की खबर मीडिया में लीक होने की वजह से विक्की और कटरीना के बीच बहस हुई है। जब विक्की कौशल ने रोका सेरेमनी की खबर मीडिया में देखी, तो वह काफी गुस्सा हो गए थे और इसी दौरान उनके और कटरीना के जमकर बहस हुई। दोनों ही इस बात से हैरान थे कि ये बात मीडिया में कैसे पहुंची और किसकी टीम ने इस बात को लीक किया।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सवाई माधोपुर सिक्स सेंस फोर्ट में होने वाली है। जयपुर की अधिकतर कैब बुक की जा चुकी हैं। विक्की-कटरीना कैफ जिस फोर्ट में शादी करने जा रहे हैं वह करीब 700 साल पुराना है।

कपल की शादी में करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, निर्देशक कबीर खान, अली अब्बास जफर, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, वरुण धवन जैसे कई बड़े सितारों नजर आएंगे। इसके अलावा शादी की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान और उनके परिवार का नाम भी शामिल है। जाहिर है जब इतने सितारे एक साथ जमा होंगे तो धमाल तो होगा ही। उम्मीद है कटरीना और विक्की के बीच जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?