लाइव न्यूज़ :

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 14:09 IST

डॉ. प्रतित समदानी ने शनिवार को उनकी सेहत का अपडेट देते हुए कहा, ‘‘उनका स्वास्थ्य दोबारा बिगड़ गया है। वे आईसीयू में हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, वे डॉक्टर्स की देखरेख में है।’’

Open in App
ठळक मुद्देवेंटिलेटर की सपोर्ट में हैं स्वर कोकिलाडॉक्टर ने कहा, हालत बनी हुई है नाजुक

मुंबई: बॉलीवुड की महान गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर है। वे अभी आईसीयू में ही हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि वे अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी।

अस्पताल की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रतित समदानी ने शनिवार को उनकी सेहत का अपडेट देते हुए कहा, ‘‘उनका स्वास्थ्य दोबारा बिगड़ गया है। वे आईसीयू में हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, वे डॉक्टर्स की देखरेख में है।’’

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार स्वर कोकिला की सेहत का ख्याल रख रहे हैं। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे उनके इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद है।

बता दें कि पिछले 27 दिनों से वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दिनों उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था। तब डाक्टरों ने कहा था कि उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है। 

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (92) को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था और उन्हें हल्के संक्रमण के साथ 8 जनवरी को दक्षिण मुम्बई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं।

उन्हें सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।  

टॅग्स :लता मंगेशकरCoronaमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया