लाइव न्यूज़ :

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर बेहोश हुए दिग्गज मलयाली गायक एडवा बशीर, हुई मौत, सामने आया वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: May 30, 2022 11:41 IST

जिस वक्त बशीर ने अंतिम सांस ली वे बॉलीवुड के मशहूर गायक केजे येसुदास का गीत 'माना हो तुम बेहद हसीन...' गा रहे थे। 

Open in App
ठळक मुद्देये वाकया 28 मई की रात को हुआ जब वे एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे एडवा बशीर बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़े जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बची1972 में एडवा बशीर ने ‘कोल्लम संगीतालय गणमेला मंडली’ का भी गठन किया था

तिरुवनंतपुरम: वयोवृद्ध पार्श्व गायक एडवा बशीर का निधन हो गया है। केरल के अलाप्पुझा में शनिवार की रात ब्लू डायमंड के ऑर्केस्ट्रा के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रदर्शन करते समय एडवा बशीर के मंच पर गिरने के बाद ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। हालाँकि उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रिपोर्ट के मुताबिक 28 मई की रात को केरल के अलप्पुझा शहर के टाउन हॉल में ब्ल्यू डायमंड आर्केस्ट्रा के गोल्डन जुबली के मौके पर वे एक कंसर्ट में प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान वह अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसका वीडियो भी सामने आया हैः

जिस वक्त बशीर ने अंतिम सांस ली वे बॉलीवुड के मशहूर गायक केजे येसुदास का गीत 'माना हो तुम बेहद हसीन...' गा रहे थे। बशीर के निधन के बाद मलयाली संगीत जगत को काफी धक्का पहुंचा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने एडवा बशीर के निधन पर शोक जताया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया, "इस पर विश्वास नहीं हो रहा। बहुत दुख की बात है।" एक अन्य ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "उनकी आत्मा को शांति मिले।" एडवा बशीर 78 साल के थे। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड सिंगरकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई