लाइव न्यूज़ :

मदर इंडिया और नया दौर में काम कर चुकी एक्ट्रेस कुमकुम का निधन, बॉलीवुड में पसरा मातम

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 14:52 IST

बिहार के शेखपुरा में जन्म लेने वाली एक्ट्रेस कुमकुम अब हमारे बीच नहीं रही। लेकिन अपने अभिनय के जरिए वह हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकुमकुम ने अपने करियर में लगभग 115 फिल्मों में काम किया है। मदर इंडिया और नया दौर में उनके द्वारा निभाए गए रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था।

साल 2020 के दौरान कई बॉलीवुड हस्तियां दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भी कई स्टार्स के जीवन के लिए यह साल आखिरी रहा। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कुमकुम का निधन हो गया है। वह 86 साल की थीं। लंबे समय से बीमार होने के कारण उनकी मौत हो गई है। 

कुमकुम ने अपने करियर में लगभग 115 फिल्मों में काम किया है।  मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। खासतौर पर मदर इंडिया और नया दौर में उनके द्वारा निभाए गए रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

गुरुदत्त की खोज मानी जाती थीं कुमकुम

एक्ट्रेस कुमकुम का जन्म 22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा में हुआ था। उनका असली नाम ज़ैबुनिस्सा था। उनके पिता हुसैनाबाद के नवाब थे। भोजपुरी फिल्म "गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो" से  कुमकुम ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। गुरुदत्त ने कुमकुम के करियर को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी। यही वजह है कि उन्हें गुरुदत्त की खोज भी कहा जाता रहा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!