लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता यूसुफ हुसैन, हंसल मेहता ने कहा- आज मैं अनाथ हो गया वे मेरे जीवन थे

By अनिल शर्मा | Updated: October 30, 2021 10:11 IST

हंसल मेहता ने युसूफ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- आज वह चले गए ताकि वह सारी महिलाएं जो स्वर्ग में हैं उन्हें बता सकें कि वह कितनी खूबसूरत हैं और पुरुषों को बता सकें कि वह कितने जवान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहंसल मेहता ने लिखा- आपको ढेर सारा प्यार, मैं इस नए जीवन का कर्जदार हूंफिल्ममेकर ने कहा, आज मैं बिल्कुल अनाथ हो गया। अब जीवन पहले जैसा कभी नहीं रहेगा

मुंबईः दिग्गज अभिनेता यूसुफ हुसैन का निधन हो गया है। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने दिवंगत अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैं बिल्कुल अनाथ हो गया। फिल्ममेकर ने ट्विटर पर यूसुफ को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक नोट लिखा है।

ट्वीट में हंसल मेहता ने लिखा , मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे। और हम फंस गए थे। मैं परेशान था। एक फिल्म निर्माता के रूप में एक गैर-मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से समाप्त हो गया था। वह मेरे पास आए और कहा कि मेरे पास कुछ पैसे जमा है जो मेरे किसी काम का नहीं है।  उन्होंने मुझे वो पैसे दे दिए और इस तरह शाहिद पूरी हो गई। वह मेरे ससुर नहीं बल्कि एक पिता और जीवन थे ।

फिल्ममेकर ने ट्वीट में आगे लिखा- आज वह चले गए ताकि वह सारी महिलाएं जो स्वर्ग में हैं उन्हें बता सकें कि वह कितनी खूबसूरत हैं और पुरुषों को बता सकें कि वह कितने जवान हैं। आपको ढेर सारा प्यार, मैं इस नए जीवन का कर्जदार हूं। आज मैं बिल्कुल अनाथ हो गया। अब जीवन पहले जैसा कभी नहीं रहेगा'। 

बता दें,  यूसुफ हुसैन ने 'विवाह', 'धूम 2', 'खोया खोया चांद', 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली', 'रोड टू संगम' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2012 में TOI को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह अभी भी एक हमसफर की तलाश में है। उन्होंने कहा था- हां, मैंने तीन बार शादी की है लेकिन मैं शायद अभी भी उस पूरी तरह से समझदार साथी की तलाश में हूं। लेकिन मैं अब 60 साल का हो गया हूं, शायद वह तलाश कभी खत्म नहीं होगी!

टॅग्स :हंसल मेहताहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!