लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में बेहोश होकर गिरने के बाद दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का निधन, सांस लेने में तकलीफ के चलते ICU में थे भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2023 11:17 IST

समीर खाखर ने "श्रीमान श्रीमती", "परिंदा", सलमान खान अभिनीत "जय हो", सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की "हंसी तो फंसी", सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित "सीरियस मेन" जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय अभिनय किया।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर खाखर को मंगलवार को सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।धीरे-धीरे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, वह बेहोश होकर गिर गए।आज तड़के साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया।

मुंबईः बॉलीवुड ने अपने एक और सितारे को खो दिया। 'नुक्कड़' और 'सर्कस' जैसे टीवी धारावाहिकों में अपनी भूमिका के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का बुधवार को तड़के निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। गौरतलब है कि हाल ही में दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 

समीर के छोटे भाई गणेश खाखर ने यह जानकारी दी। गणेश ने कहा कि समीर खाखर को मंगलवार को सुबह सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के उपनगर बोरीवली के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गणेश खाखर ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया "उन्हें कल से सांस लेने में समस्या थी और बाद में वह बेसुध हो गए थे, इसलिए हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया था। डॉक्टर ने हमें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा था।

समीर के भाई ने आगे बताया कि अभिनेता को एमएम अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। धीरे-धीरे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, वह बेहोश होकर गिर गए। आज तड़के साढ़े चार बजे उनका निधन हो गया।”

समीर खाखर ने "श्रीमान श्रीमती", "परिंदा", सलमान खान अभिनीत "जय हो", सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की "हंसी तो फंसी", सुधीर मिश्रा द्वारा निर्देशित "सीरियस मेन" जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय अभिनय किया। समीर खाखर के परिवार में उनकी पत्नी हैं। अंतिम संस्कार पूर्वाह्न साढ़े दस बजे बोरीवली के श्मशान घाट में होगा। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!