लाइव न्यूज़ :

प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, दिग्गज अभिनेता के तौर पर थी पहचान, केंद्रीय मंत्री भी रहे

By भाषा | Updated: September 11, 2022 10:18 IST

‘रिबेल स्टार’ के नाम से मशहूर तेलुगु फिल्मों के दिग्गज अभिनेता उप्पलपति कृष्णम राजू का रविवार तड़के निधन हो गया। राजू दो बार के लोकसभा सदस्य रहे और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

Open in App

हैदराबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज अभिनेता उप्पलपति कृष्णम राजू का रविवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। राजू 'बाहुबली' फिल्म से चर्चित अभिनेता प्रभास के चाचा थे। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि वह कोविड-19 के बाद होने वाली जटिलताओं से ग्रस्त थे। उन्हें पांच अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

‘रिबेल स्टार’ के नाम से मशहूर थे

कृष्णम राजू दो बार के लोकसभा सदस्य रहे और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। ‘रिबेल स्टार’ के नाम से मशहूर राजू ने 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने विद्रोही किरदारों से चर्चा में रहे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1966 में तेलुगु फिल्म 'चिलाका गोरिंका' से की थी। उन्हें अभिनय के लिए कई पुरस्कारों से नवाजा गया।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। राव ने एक बयान में कहा कि 50 साल के करियर के दौरान अनेक फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाले और अपनी अनूठी अभिनय शैली से 'रिबेल स्टार' के रूप में फिल्म दर्शकों का दिल जीतने वाले कृष्णम राजू का निधन तेलुगु सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।

5 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे कृष्णम राजू

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख बांदी संजय कुमार ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा कि कृष्णम राजू की मृत्यु दुखद है और यह भाजपा, तेलुगु फिल्म उद्योग और लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है।

राजू का एआईजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उन्हें कोविड के बाद होने वाली जटिलताओं के चलते पांच अगस्त को भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया हो गया था। अस्पताल ने कहा, “11 सितंबर को निमोनिया ने गंभीर रूप धारण कर लिया और इसकी जटिलताओं के कारण देर रात 3 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।” 

टॅग्स :प्रभासभारतीय जनता पार्टीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?