लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी 'फन्ने खान', ये रहा पूरा मामला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 18:20 IST

फन्ने खान में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का टीज़र 26 जून को रिलीज हुआ है।

Open in App

मुंबई, 26 जून: अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म 'फन्ने खान' रिलीज़ से पहले ही विवादों में फस गई। मामला अधिकारों के विवाद का है। निर्माता वाशु भगनानी ने रविवार को जारी हुए पोस्टर में उनका नाम न होने पर लीगल नोटिस दिया है। उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा और टी-सीरीज़ को कानूनी नोटिस भेजा है। प्रेरणा अरोड़ा, जो कुछ समय के लिए प्रोडक्शन से अलग हैं उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। 

वाशु ने लीगल नोटिस केवल 'फन्ने खान' के लिए नहीं दिया बल्कि शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के लिए भी दिया है। मुंबई मिरर से बात करते हुए वाशु ने खबर की पुष्टि कि और कहा, "हां, मैंने सोमवार (25 जून) को भूषण, प्रेरणा और राकेश को इन फिल्मों के लिए नोटिस भेजा है। 'फन्ने खान' के लिए, मेरे पास ऑल- इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन के राइट्स हैं। 

उन्होंने यह भी कहा, "उन्होंने मेरी सहमति के बिना 'फन्ने खान' का पोस्टर रिलीज़ कर दिया, लेकिन कोई भी मेरी सहमति के बिना फिल्म रिलीज नहीं कर सकता क्योंकि अधिकार मेरे साथ हैं।" उन्होंने जो लीगल नोटिस भेजे हैं उसके बाद अब उनकी बिना मर्जी के फिल्म की रिलीज़ नहीं की जा सकती। 

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव की आवाज में रिलीज हुआ फन्ने खान का टीज़र, बताया कौन है 'फन्ने खान'

फिल्म निर्माता का दावा है कि उन्होंने शुरुआत में 'बत्ती गुल मीटर चालू' में 6 करोड़ रुपये और 'फन्ने खान' में करीब 8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। पहले  प्रेरणा इन फिल्मों की निर्माता थी लेकिन उनके पास निवेश करने के लिए इतना पैसा नहीं था, इसलिए उन्होंने भूषण और अन्य फिल्म निर्माताओं से उधर भी लिया। फिल्म अभी रिलीज़ भी नहीं हुई और इस तरह की अटकले बीच में आने लगीं।

अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनी 'फन्ने खान' में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का टीज़र 26 जून को रिलीज हुआ है।

टॅग्स :फने खानअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?