लाइव न्यूज़ :

पिता बनने वाले हैं वरुण धवन? करवाचौथ की तस्वीर में फैंस ने नोटिस की ये बात, यूजर बोला बधाई हो बद्री भईया

By वैशाली कुमारी | Updated: October 29, 2021 15:48 IST

करवा चौथ का सीजन था ऐसे में वरुण का अपनी पत्नी का खयाल रखना लाजमी था, मगर वरुण के फैंस इसको नताशा की प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखने लगे और कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक्टर का प्रमोशन होने वाला है यानी अब वो पति से पिता बनने वाले हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल इसी साल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैंकरवा चौथ के तस्वीरों में वरुण और नताशा दलाल सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं

एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल इसी साल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। वरुण ने अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए जिसके बाद वे दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी साथ बिता रहे हैं। हाल ही में वरुण और नताशा ने अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरों के साथ साथ एक और चीज तेजी से वायरल हो रही है।

करवा चौथ के तस्वीरों में वरुण और नताशा दलाल सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। ऐसे में इस कपल की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। तस्वीर के साथ एक और चीज जिसे फैंस ने नोटिस किया वो ये कि, तस्वीर में वरुण नताशा के पेट पर हाथ लगाए हुए हैं, ऐसे में नताशा के प्रेगनेंट होने की चर्चा जोरों पर है।

करवा चौथ का सीजन था ऐसे में वरुण का अपनी पत्नी का खयाल रखना लाजमी था, मगर वरुण के फैंस इसको नताशा की प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखने लगे और कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक्टर का प्रमोशन होने वाला है यानी अब वो पति से पिता बनने वाले हैं। 

सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा है, वरुण के एक फैन ने लिखा, क्या भाभी प्रेगनेंट हैं? एक दूसरे फैन ने इससे भी आगे बढ़कर कहा की बधाई हो बद्री भईया आखिरकार आपकी दुल्हनियां प्रेगनेंट है। हालाकि इस मामले में वरुण और नताशा  की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि नताशा वाकई प्रेगनेंट हैं या फिर ये केवल फैंस का कयास है। वरुण के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इससे पहले वरुण धवन कुली नंबर 1 में नजर आए थे। जिसके बाद वरुण धवन भेड़िया फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वरुण के संग कृति सेनन नजर आने वाली है। फिल्म की कहानी अभी तक साफ नहीं है लेकिन इसे एक रोमांटिक थ्रिलर कहा जा रहा है।

टॅग्स :वरुण धवननताशा दलालहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!