लाइव न्यूज़ :

परेशानी झेल रहे बैकग्राउंड डांसर्स के प्रति वरुण धवन ने दिखाई दरियादिली, खातों में ट्रांसफर किए पैसे

By अमित कुमार | Updated: July 10, 2020 06:37 IST

कोरोना के कारण आई इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए पूरा देश एकजुट है। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी लगातार अपने स्तर पर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार अब लॉकडाउन को हटा रही है और धीरे-धीरे चीजें पहले जैसे करने की कोशिश कर रही हैं। वरुण ने बॉलीवुड के 200 डांसर्स के अकाउंट में पैसे भेजकर इस मुश्किल की घड़ी में उनकी मदद की।वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर वन जल्द फैंस से रूबरू हो सकती है।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही रहा है। कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में भी इस महामारी की वजह से प्रति दिन कई लोगों की मौत भी हो रही है। सरकार अब लॉकडाउन को हटा रही है और धीरे-धीरे चीजें पहले जैसे करने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बॉलीवुड डांसर्स की मदद की है। 

वरुण ने बॉलीवुड के 200 डांसर्स के अकाउंट में पैसे भेजकर इस मुश्किल की घड़ी में उनकी मदद की। कभी बैकग्राउंड डांसर रहे राज सुरानी ने वरुण धवन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए बताया कि कैसे वरुण मुसीबत में लोगों के काम आ रहे हैं। 

वरुण ने किया था डांसर्स की मदद करने का वादा 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'वरुण ने जरूरतमंदों की मदद की। इनमें से कईयों के साथ उन्होंने अपनी 3 डांस बेस्ड फिल्मों में काम किया है। वे उनके बारे में बहुत चिंतित थे कि ये लोग अपना जीवन कैसे चला रहे होंगे। उन्होंने डांसर्स की मदद करने का वादा किया था। डांसर्स की हालत बहुत खराब है। शूटिंग भले ही शुरू हो गई हो, लेकिन अभी डांसर्स को काम मिलने में लंबा समय लगेगा। 

लैंडलॉर्ड से किराए को लेकर मुसीबतें झेल रहे डांसर्स

लॉकडाउन में काम नहीं होने के कारण कुछ डांसर्स ऐसे हैं जो लगातार अपने लैंडलॉर्ड से किराए को लेकर मुसीबतें झेल रहे हैं। कुछ पैरेंट्स की दवाओं को लेकर परेशान हैं। बता दें कि वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर वन जल्द फैंस से रूबरू हो सकती है। दरअसल फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क भी अपने आखिरी चरण में है। इस फिल्म को 1 मई को रिलीज होना था लेकिन लॉक डाउन की वजह से फिल्म थियेटर में रिलीज नहीं हो पाई। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनवरुण धवनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!