लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन ने 100 साल पुरानी महामारी की तस्वीरें शेयर कर लोगों से की ये खास अपील, कहा- हमें समझना होगा

By अमित कुमार | Updated: June 9, 2020 16:49 IST

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। वरुण धवन ने 1920 में फैली महामारी की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन सारा अली खान के साथ कुली नंबर वन में दिखाई देंगे।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही रहा है। कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत में भी इस महामारी की वजह से प्रति दिन कई लोगों की मौत भी हो रही है। सरकार अब लॉकडाउन को हटा रही है और धीरे-धीरे चीजें पहले जैसे करने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। 

वरुण धवन ने 1920 में फैली महामारी की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही हर नागरिक को उनकी जिम्मेदारी को समझने की गुजारिश भी की। वरुण ने अपनी पोस्ट में लिखा- 1920 और 2020। दुनिया पहले भी इन हालातों से गुजरी है। हमें खुद को अधिक जिम्मेदार बनाना होगा। पुलिस, डॉक्टर और कोरोना योद्धाओं की मदद करनी होगी।'

उन्होंने आगे लिखा कि 920 में फैली महामारी के बारे में जिन्हें नहीं पता उन्हें इससे जानना चाहिए। फरवरी 1918 में  H1N1 इन्फ्लूएंजा एक वायरस के कारण फैली घातक महामारी ने देश में लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया था। अप्रैल 1920 तक इसकी मौजूदगी रही। इस महामारी ने 500 मिलियन लोगों को संक्रमित किया था जो उस समय दुनिया की पूरी आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा था।

लगभग 100 मिलियन से अधिक लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई थी। आज भी हालात कुछ वैसे ही हैं। इस वजह से हमें लोगों की मदद करनी होगी और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। फिल्मों की बात करें तो वरुण धवन सारा अली खान के साथ कुली नंबर वन में दिखाई देंगे। 

टॅग्स :वरुण धवनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच