लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन ने लॉकडाउन के चलते घर पर शानदार तरीके से मनाया अपना बर्थडे, देखें स्पेशल Photos

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 24, 2020 10:31 IST

वरुण ने गुरुवार, 23 अप्रैल की रात को अपने घर पर अपने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन 24 अप्रैल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैंवरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई हुआ था

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन 24 अप्रैल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वरुण का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई हुआ था। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देशभर में लॉकडाउन के चलते वरुण कहीं बाहर जाकर अपना जन्मदिन नहीं मना पाए।लेकिन एक्टर ने घर वालों के साथ शानदार अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया है। वरुण के घरवालों ने भी उनके इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

वरुण ने गुरुवार, 23 अप्रैल की रात को अपने घर पर अपने परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं। फैंस को  वरुण के जन्मदिन की फोटो खासा पसंद आ रही हैं।

वरुण ने अपने बर्थडे की फोटो इंस्टा-स्टोरी पर फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो में वरुण का प्यारभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। वरुण बेहद प्यारभरे अंदाज में अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। घर पर उनके लिए दिल के शेप में केक बनाया गया है जिसे वो काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

वरुण ने घोषणा करते हुए बताया था कि जन्मदिन के मौके पर वो अपने फैंस के लिए लाइव भी आएंगे और उनके साथ मिलकर एन्जॉय करेंगे। वरुण ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "कौन कहता है मैं अकेला हूं, कौन कहता है आप अकेले हैं। वरुण के लाइव आने की खबर फैंस काफी खुशी हैं।

कौन है लकी गर्ल

वरुण की जिंदगी की लकी गर्ल नताशा दलाल का था। नताशा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। एक दूसरे को एक लंबे समय से डेट कर रहे हैं। काफी समय तक दोनों मीडिया की नजरों से बचते रहे. लेकिन एक शादी में जब साथ नजर आए, तो मीडिया की नजरों से बच नहीं पाए। दोनों ने कभी एक दूसरे के साथ के रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि दोनों इसी साल अंत तक शादी कर सकते हैं।

टॅग्स :वरुण धवनबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?