लाइव न्यूज़ :

Kalank Box Office Collection:कमाई के मामले में औंधे मुंह गिरी वरुण-आलिया की 'कलंक', जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 23, 2019 16:14 IST

पिछले हफ्ते बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार ओपनिंग और साल के कई कीर्तिमान बनाने के बावजूद करीब 150 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी कलंक बॉक्स ऑफिस के लिए हादसे की तरह सामने है

Open in App

करण जौहर की ड्रीम फिल्म कलंक का जादू लोगों पर नहीं चल सका। फिल्म में आलिया-वरुण की केमिस्ट्री भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। कमाई के मामले में फिल्म औधें मुंह गिर पड़ी है।  कलंक को पांच दिनों का लंबा चौड़ा वीकेंड मिला था और 4000 स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज की गई थी।

 ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक़ फिल्म ने रविवार तक पहले पांच दिन में महज 66.03 करोड़ की कमाई की है। एवेंजर्स एंड गेम के आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कलंक की यात्रा लंबी नहीं दिख रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे दिन भी कलंक की कमाई सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक़ छठे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये हुई है। इस कमाई को जोड़ लें तो फिल्म 6 दिन में मुश्किल से 70 करोड़ कमाई करती नजर आ रही है।

कलंक फिल्म की कहानी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही। मल्टी स्टारर इस फिल्म का जिस हद तक प्रमोशन किया गया था। लोगों को लगा था कि फिल्म कुछ तहलका मचाने वाली है। मगर फिल्म पूरी तरह से लव ट्रायंगल पर बेस्ड है। स्टोरी लाइन और एडिटिंग में भी बहुत कमी है। शायद इसलिए लोग इस फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे।

फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर हैं। फिल्म से जितनी उम्मीद थी ये उस पर खरा नहीं उतर पाई है। क्रिटक्स से फिल्म को कोई खास तारीफ नहीं मिली है। फिल्म की कहानी को कमजोर कहा गया है हालांकि एक्टिंग के मामले में सभी की तारीफ हो रही है।

टॅग्स :कलंकआलिया भट्टवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?