लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वनराज भाटिया का निधन, स्मृति ईरानी, हंसल मेहता ने जताया शोक

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 7, 2021 15:18 IST

मशहूर संगीतकार वनराज भाटिया का शुक्रवार को निधन हो गया । उनके निधन पर कई हस्तियों ने शोक जताया है । उन्होंने अंकुर और 36 चौरंगी लेन जैसी फिल्मों में संगीत कंपोजर की भूमिका निभाई थी ।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर संगीतकार वनराज भाटिया का निधन , कई वर्षो से बीमारी से जुझ रहे थे वनराज के निधन पर कई फिल्मी हस्तियों ने जताया शोकवनराज भाटिया को राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से भी नवाजा गया था

मशहूर संगीतकार और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वनराज भाटिया का शुक्रवार को निधन हो गया । पद्मश्री पुरस्कार विजेता वनराज काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे । उन्हें 'अंकुर' , '36 चौरंगी लेन' जैसी फिल्मों के संगीत कंपोजर के रूप में जाना जाता है । उन्होंने टीवी शो 'तमस' के लिए भी संगीत दिया था ।

उनके निधन पर कई फिल्मी हस्तियों ने शोक जताया है । फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'श्रद्धांजलि मैस्ट्रो ...' अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ स्मृति ईरानी ने इस खबर पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, 'वनराज भाटिया के निधन के बारे में सुनकर स्तबध हूं । वागले की दुनिया, जाने भी दो यारों वह अपने पीछे अनगिनत यादों को पीछे छोड़ गए । उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं । ' फरहान अख्तर ने भी वनराज भाटिया के निधन पर दुख जताया ।

इससे पहले इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) वनराज के गिरते स्वास्थ्य और खराब वित्तीय को पता चलने के बाद उनकी मदद के लिए आगे आया था । वनराज को  चलने में भी परेशानी थी और धन की कमी के कारण वह अपना इलाज भी नहीं करवा पा रहे थे । 

आईपीआरएस के अध्यक्ष लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने वनराज की सेहत की खबर के बारे में जानकर उनकी मदद के लिए आगे आए थे । जावेद ने अपने एक बयान में कहा था कि हम सभी साधनों के माध्यम से  अपने संगीत बिरादरी की मदद के लिए हमेशा खड़े हैं ।  

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!