लाइव न्यूज़ :

Crackdown 2: वलूशा डी सूज़ा ने शेयर किया फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस आर्मी ऑफिसर के किरदार में आएंगी नज़र

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 14:16 IST

एक्ट्रेस वलूशा डी सूज़ा जल्द ही क्रैकडाउन सीजन 2 में नजर आने वाली है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देवलूशा डी सूज़ा जल्द ही क्रैकडाउन सीजन 2 में नजर आने वाली है।क्रैकडाउन सीजन 1 में वलूशा के दमदार परफॉर्मेंस की सभी ने जमकर तारीफ की थी। सूज़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे बॉलीवुड वाला डांस और फिल्म अंतिम के चिंगारी सॉन्ग में नज़र आई थी।

नई दिल्ली: एक्ट्रेस वलूशा डी सूज़ा (Waluscha De Sousa) जल्द ही क्रैकडाउन सीजन 2 (Crackdown 2) में नजर आने वाली है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किरदार का फर्स्ट लुक शेयर किया। वहीं, फैंस एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक को देखकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, फोटो शेयर करते हुए वलूशा ने फैंस को अपने किरदार का नाम भी बताया। 

बता दें कि क्रैकडाउन सीजन 1 में वलूशा के दमदार परफॉर्मेंस की सभी ने जमकर तारीफ की थी। वो इस सीरीज में गरिमा कालरा के किरदार में नजर आएंगी जो एक आर्मी ऑफिसर हैं। उनके द्वारा शेयर किया गया फर्स्ट लुक इस बात की ओर इशारा करता है कि वे निश्चित रूप से  इस शो में एक दमदार चरित्र चित्रित कर रही हैं। अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली वलूशा अपनी स्माइल की वजह से भी लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

वहीं, वलूशा डी सूज़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे बॉलीवुड वाला डांस और फिल्म अंतिम के चिंगारी सॉन्ग में नज़र आई थी। चिंगारी सॉन्ग में उनके जबरदस्त लावणी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खूब सराहा गया था। क्रैकडाउन 2 में उनके फर्स्ट लुक को देख एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। वे जल्द ही अब्बास मस्तान की पेंटहाउस और एस्केप लाइव में भी नज़र आने वाली हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस