लाइव न्यूज़ :

Valentine Day 2018: वो फिल्में जिन्होंने फैंस की थामी सांसे, रीयल लव स्टोरी पर बनीं हैं ये बॉलीवुड मूवीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2018 19:58 IST

इजहारे मुहब्बत का महीना कहा जाने वाला फरवरी शुरू हो गया है और ऐसे में हर किसी के दिल में प्यार में का खुमार छा गया है।

Open in App

इजहारे मुहब्बत का महीना कहा जाने वाला फरवरी शुरू हो गया है और ऐसे में हर किसी के दिल में प्यार में का खुमार छा गया है। ऐसे में प्यार की बात हो औरर बॉलीवुड का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। ना जाने कितनी फिल्में सिनेजगह में इश्क पर बनी हैं। लेकिन इनमें कुछ एक वो भी कहानी पर्दे पर पेश कि गईं जो असल जिंदगी के इश्क की दांस्ता को करती हैं और जब ये फिल्मों आईं तो फैंस के दिलों में घर कर गईं। ऐसे में इस वैलेंटाइन डे पर आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो रीयल लाइव लव स्टोरी से प्रेरित होकर बनी हैं।

पैडमैन

अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म ‘पैडमैन’ भी असल जिंदगी के इश्क को ही बयां करती है। फिल्म तमिलनाडु के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित है, जो अपनी पत्नी से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने सैनेटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार कर दिया और देश ही नहीं दुनियाभर में ‘पैडमैन’ के नाम से मशहूर हो गए। पत्नी के पीरियड्स की परेशानियों को समझते हुए जिस तरह से उन्होंने पैड को पेश किया था वह अपने आप में एक  मिसाल है।  फिल्म आज (9 फरवरी) पर्दे पर रिलीज हो गई है और इस सच्चे प्यार को दर्शकों से प्यार भी निल रहा है।

2015 में आई फिल्म मांझी भी प्यार के ताकत को पेश करने का रूप थी। बिहार के दशरथ मांझी अपनी पत्नी से इस कद्र प्यार करते थे कि उन्होंने पहाड़ को भी तोड़ दिया था।  मांझी की शादी बचपन में ही हो गई थी लेकिन मोहब्बत तब परवान चढ़ी जब वो धनबाद की कोयला खान में काम करने के बाद अपने गांव वापस लौटे,  मांझी को उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उनकी गर्भवती पत्नी अचानक पहाड़ से फिसल कर गईं और उन्हें रास्ता ना होने के चलते समय से हॉस्पिटल ना पहुंचाया जा सका। इसके बाद दशरथ पहाड़ तोड़ने के लिए निकल पड़े थे। इसी इश्क की दांस्ता को पर्दे पर उतारा गया। असली प्यार को पेश करती इस फिल्मों को फैंस से भी भरपूर प्यार मिला ।

बॉलीवुड में जिनके इश्क के चर्चे खूब हुई उन पर फिल्में भी बनीं। डायरेक्टर महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बॉबी के इश्क की बातें अकसर होती हैं।  फिल्म 'अर्थ' और 'वो लम्हें' उनके प्यार पर ही बनी थी। कहते हैं साल 1977 में महेश और परवीन का प्यार परवान चढ़ा। प्यार का खुमार ऐसा था कि महेश भट्ट अपनी पत्नी से अलग हो चुके थे और बॉबी के साथ लिव-इन में रहते थे। लेकिन किन्हीं कारण से दोनों अलग हो गए और महेश भट्ट एक बार फिर से अपनी पत्नी के पास लोट गए। इसी दौरान महेश भट्ट ने अर्थ की स्टोरी लिखी जो उनकी खुद की कहानी थी,  इसमें शबाना आज़मी और स्मिता पाटिल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद 2006 में महेश भट्ट फिल्म वो लम्हें लेकर आए जिसमें शाइनी आहूजा और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थे। एक बार फिर से सच्चे प्यार पर बनी ये फिल्म दर्शकों को भा गई।

2 स्टेटस

चेतन भगत के नॉबेल पर बनी फिल्म 2 स्टेट भी प्यार की ही कहानी को पेश करने वाली थी। ये फिल्म चेतर और उनकी पत्नी अनुष्का भगत की लव स्टोरी पर बनी है। फिल्म से पहले चेतन भगत ने इसी नाम से बुक भी लिखी जिसे पसंद किया गया था। जिसके बाद इसे  पर्दे पर पेश किया गया था। फिल्म में चेतन और उनकी पत्नी के  दो अलग-अलग राज्यों के रहने वाले लोगों को प्यार होता है तो फिर उन्हें अपने परिवार को शादी के लिए मनाना कितना मुश्किल था पेश किया गया था। इस फिल्म में आलिया और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने भी अपने प्यार से धमाल मचा दिया था।

'सिलसिला', 'कागज के फूल'

कहते हैं फिल्म 'सिलसिला' रेखा और अमिकाभ के सच्चे इश्क की कहानी थी। ऐसा कहा जाता है कि जिनकी मोहब्बत के किस्से दुनिया पढ़ा करती थी 'सिलसिला' देखकर ऐसा लगा जैसे वो किरदार पर्दे पर अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं। इसी श्रेणी में एक नाम और आता है और वो है  गुरुदत्त और वहीदा रहमान का। इनके भी प्यार के चर्चे भी खूब हुए,  कहा जाता है कि इन दोनों की फिल्म 'कागज के फूल' (1959) में इन्हीं की लव स्टोरी दिखाई गई।

रुस्तम

अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम भी सच्चे प्यार की कहानी थी। फिल्म नानावटी केस पर बनी थी। एक्‍टर अक्षय एक नेवी अफसर केके नानावटी के किरदार में हैं। यह पूरी फिल्‍म विवाहेत्तर संबंधों के बीच में बाहरी प्रेम संबंधों की वजह से हुए कत्‍ल की कहानी पर बेस्‍ड है। उस दौर में यह केस काफी चर्चा में रहा है। फिल्म में पति पत्नी के प्यार को बखूबी पेश किया। 

टॅग्स :वेलेंटाइन डेपैडमैनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?