लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा शो में दिखेंगे वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना, वाणी ने दिया टंग ट्विस्टर टास्क

By वैशाली कुमारी | Updated: December 1, 2021 19:53 IST

द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं। हाल ही मेकर्स ने इस शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में अभिनेता आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर दिखाई पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रोमो में आयुष्मान और वाणी फिल्म बरेली की बर्फी के सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आए। कपिल शर्मा फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ भी मस्ती मजाक करते दिखे

कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी के स्टार कास्ट नजर आने वाले हैं। हाल ही मेकर्स ने इस शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में अभिनेता आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर और डायरेक्टर अभिषेक कपूर दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा अपने अंदाज में मस्ती मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में दिखाई देता है कि कपिल आयुष्मान से पूछते हैं पाजी ने यह तो कह दिया कि चंडीगढ़ करे आशिकी लेकिन यह जो बलिया रतलाम भुवनेश्वर के हैं वह क्या करेंगे? 

इस सवाल का जवाब देते हुए आयुष्मान ने हंसते हुए कहा कि पाजी वह भी आशिकी करें और क्या करेंगे। शो के दौरान कई सारे मजेदार वाकया देखने को मिलेंगे। असल में अभिनेत्री वाणी कपूर ने कपिल शर्मा और आयुष्मान खुराना को एक टंग ट्विस्टर टास्क दिया। इस टास्क में वाणी ने आयुष्मान और कपिल को रोड रोलर, लोड रोलर अप्पर रोलर लोअर रोलर बोलने के लिए कहा था। आयुष्मान और कपिल ने जो कहा इसे सुनकर  सभी लोग हंसने लगे।

प्रोमो में आयुष्मान और वाणी फिल्म बरेली की बर्फी के सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आए। कपिल शर्मा फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ भी मस्ती मजाक करते दिखे। उन्होंने अभिषेक से कहा कि फिल्म में एक जगह है आयुष्मान पाजी जीप खींचते नजर आ रहे हैं तो उन्होंने बोला कि नहीं आप फिल्म में इतना पैसा डाल रहे हो तो जीप में पेट्रोल क्यों नहीं डलवाया। यह सुनते ही अभिषेक और आयुष्मान जोर जोर से हंसने लगे।

टॅग्स :कपिल शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोवाणी कपूरआयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम