लाइव न्यूज़ :

भाई पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का उमड़ा प्यार, कहा- मैं और मेरा भाई हमेशा करते हैं एक-दूसरे को सपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2020 15:19 IST

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर भी उन्होंने भाई यशराज रौतेला के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देउर्वशी ने कहा- इस रक्षाबंधन पर मैंने अपने भाई को एक ब्लैक लैब्राडोर डॉग उपहार में दिया, जो वह हमेशा से चाहता था। 'उर्वशी ने कहा, 'मेरे छोटे भाई यशराज सिंह रौतेला (यश) और मेरा एक दूसरे पर बहुत विश्वास और सम्मान है।

बॉलीवुड हस्तियों ने रक्षा बंधन पर अपने भाई-बहनों के साथ बिताए अपने मज़ेदार पलों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। त्यौहार के महत्व के बारे में बात की जाए इस दिन एक भाई अपनी बहन को जीवन की रक्षा का वादा करता है। उर्वशी रौतेला के भाई ने इस शुभ दिन पर उर्वशी को एक खूबसूरत गिफ्ट से आश्चर्यचकित किया। बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला ने अपने पायलट भाई यशराज रौतेला के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की।

उर्वशी ने कहा, 'मेरे छोटे भाई यशराज सिंह रौतेला (यश) और मेरा एक दूसरे पर बहुत विश्वास और सम्मान है। एक बंधन में दोस्ती और प्यार  बहुत महत्वपूर्ण है । हमारी बहुत गहरी दोस्ती है और मुझे निश्चित रूप से उससे बहुत लगाव है, वह एमिरेट्स एविएशन में पायलट है। अब तक हमने जो भी काम किया है, हर प्रोजेक्ट जो हम करते हैं, उसके बारे में बहुत सारी बातें करते हैं, हर एक चीज़ जो उन्होंने अपने करियर में की है या मैंने की है, हमने हमेशा इसके बारे में बात की है। 

हर काम एक-दूसरे की सलाह से करते हैं उर्वशी और यशराज 

उर्वशी रौतेला ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि हमने विभिन्न विषयों के बारे में अंतहीन बातचीत की है। हमने हमेशा एक दूसरे का समर्थन किया है। और मुझे विश्वास है कि आपके भाई के अलावा कोई दूसरा सबसे अच्छा दोस्त हो ही नहीं सकता है। इस रक्षाबंधन पर मैंने अपने भाई को एक ब्लैक लैब्राडोर डॉग उपहार में दिया, जो वह हमेशा से चाहता था। '

आखिरी बार वर्जिन भानुप्रिया में दिखी थीं उर्वशी रौतेला 

अपने हाल ही में आए प्रोजेक्ट वर्जिन भानुप्रिया की बात की जाये, तो उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में, भानुप्रिया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह ,डेलनाज ईरानी, ​​राजीव गुप्ता, गौतम गुलाठी, बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रूमाना मोल्ला भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म अजय लोहान द्वारा निर्देशित और श्रेयन्स महेंद्र धारीवाल द्वारा निर्मित है।

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच