लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत पर फूटा उर्मिला मातोंडकर का गुस्सा, कहा- कड़ी मेहनत की कमाई से खरीदा है ऑफिस, आप...

By अमित कुमार | Updated: January 4, 2021 15:08 IST

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कंगना को अपने ऑफिस खरीदने को लेकर जानकारी डिटेल्स में दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई में 3 करोड़ की कीमत का ऑफिस खरीदा है, जिसे लेकर कंगना ने सवाल उठाए।इस वीडियो के जरिए उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत के सवालों के जवाब दिए हैं। उर्मिला ने कहा कि वह कंगना रनौत को अपने सारे प्रापर्टी पेपर दिखाने को तैयार है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्मिला मातोंडकर को लेकर कंगना रनौत ने पिछले दिनों एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में कंगना ने उर्मिला के हाल ही में खरीदे गए 3 करोड़ की प्रॉपर्टी पर सवाल खड़े किए थे। कंगना के सवाल का अब उर्मिला मातोंडकर ने जवाब दिया है। उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर कर कंगना पर निशाना साधा है। 

वीडियो में उर्मिला मातोंडकर कहती हैं कि आपके जो उच्च ख्याल हैं वो मैं सुन चुकी हूं, बल्कि पूरा देश सुन चुका है। आज पूरे देश के सामने मैं आपको बताना चाहती हूं कि जगह और समय का चयन आप करिए मैं सारे डॉक्यूमेंट लेकर पहुंच जाऊंगी। अपने 25-30 साल के करियर में मैंने जो पैसे कमाए उनसे मैंने फ्लैट और ऑफिस खरीदे। इन सभी के पेपर्स मैं आपको दिखाना चाहती हूं। मैंने जो फ्लैट खरीदा था वो राजनीति में आने से काफी पहले लिया था।

उन्होंने आगे कहा कि बदले में मैं आपसे इतनी छोटी सी चीज चाहती हूं कि हम जैसे कई लाखों-करोड़ों टैक्सपेयरों के पैसों के बदले में आपको आपकी सरकार ने जो 'वाई प्लस सिक्योरिटी दी' है क्योंकि आपने उन्हें वादा किया था कि आपके पास कई ऐसे लोगों के नाम है जो आप एनसीबी को देना चाहती हैं तो वो छोटी सी लिस्ट लेकर आप आइए क्योंकि ड्रग्स का सामना हम सबको मिलकर करना है। आपके इस जवाब का मुझे इंतजार रहेगा।

टॅग्स :कंगना रनौतउर्मिला मार्तोडकरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!