लाइव न्यूज़ :

बचपन में नाचते-नाचते बेहोश हो जाती थीं उपासना सिंह, जांच में इस बड़ी बीमारी का हुआ खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2021 11:04 IST

साल 1986 में उपासना सिंह ने फिल्म बाबुल में बाल कलाकार बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके दो साल बाद यानी 1988 में उन्हें राजस्थानी फिल्म बाई चली सासरिया में ब्रेक थ्रू मिला। उपासना सिंह की यह फिल्म इतनी हिट हुई कि थिएटर में 100 दिनों तक चलती रही।

Open in App
ठळक मुद्दे उपासना सिंह का जन्म 29 जुलाई 1970 को होशियारपुर, पंजाब में हुआ था उपासना ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई क्षेत्रिय फिल्मों में भी अपने अभिनय का छाप छोड़ाबाबुल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

दो दशक से ज्यादा समय से एक्टिंग में सक्रिय अभिनेत्री उपासना सिंह (Upasna Singh) का आज जन्मदिन है। 29 जुलाई 1970 को होशियारपुर, पंजाब में जन्मी उपासना ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि कई क्षेत्रिय फिल्मों में भी अपने अभिनय से सबको एंटरटेन किया। उपासना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी लेकिन बाद के दिनों में वह राजस्थानी सिनेमा करने लगीं। यहीं से उनके करियर का ग्राफ ऊंचा हुआ। इसके बाद कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा शो में कप्पू की बुआ बन लाखों लोगों का दिल जीता।

राजस्थानी फिल्म से कमाया नामसाल 1986 में उपासना सिंह ने फिल्म बाबुल में बाल कलाकार बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके दो साल बाद यानी 1988 में उन्हें राजस्थानी फिल्म बाई चली सासरिया में ब्रेक थ्रू मिला। उपासना सिंह की यह फिल्म इतनी हिट हुई कि थिएटर में 100 दिनों तक चलती रही। इसके बाद वह लगातार काम करती गईं। साल 1997 में उन्हें टीवी सीरियल जय हनुमान में देवी मोहिनी का किरदार निभाया। यहां से उन्हें कई और पौराणिक शो में काम का ऑफर मिला। 

बचपन में नाचते-नाचते बेहोश हो जाती थींउपासना सिंह के बचपन की तरफ लौटें तो उन्हें डांसिंग का काफी शौक था। वह खूब नाचा करतीं। लेकिन वह नाचते-नाचते अचनाक गिर जाती थीं। उपासना सिंह ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि मैं 7-8 साल की थी, तब से डांस का बड़ा शौक था। लेकिन नाचती थी तो बेहोश हो जाती थी। उपासना सिंह की ऐसी हालत को देख डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाया गया। सारी जांच के बाद पता चला की उपासना सिंह के दिल में छेद है। तब डॉक्टर ने परिवारवालों से कह दिया था कि ये 3-4 महीने से ज्यादा नहीं जी पाएंगी। हालांकि उनका पीजीआई, चंड़ीगढ़ में ऑपरेशन हुआ। 

कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल निभायाउपासना सिंह ने ना सिर्फ टीवी बल्कि कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया। वे 'डर', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', "मुझसे शादी करोगी', 'जुदाई' जैसी फिल्मों में नजर आई। फिल्मों में आने से पहले उन्हें डॉक्टर बनना था लेकिन एक्टर बन गईं। 

टीवी एक्टर नीरज भारद्वाज संग की शादीउपासना सिंह ने टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया के एक्टर नीरज भारद्वाज से शादी की है। मगर शादी के चार-पांच साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। हालात, तलाक तक पहुंच गए थे। अलगाव के दौरान ये दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे। उपासना ने अपनी बर्थडे पार्टी में पति को बुलाया तक नहीं था। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच