लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' में घुसे दो शख्स, तीसरी मंजिल तक पहुंचने के बाद पकड़े गए

By विनीत कुमार | Updated: March 3, 2023 08:21 IST

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में दो युवक सुरक्षागार्ड्स को चकमा देकर दाखिल हो गए। दोनों युवक तीसरी मंजिल तक भी जा पहुंचे थे। तभी उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' में चोरी-छुपे दाखिल होने के आरोप में मुंबई पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक गुरुवार रात 'मन्नत' की दीवार फांदकर अंदर घुस गए थे। घुसने के बाद दोनों तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे थे। हालांकि तभी बंगले के सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर उन पर पड़ गई और पकड़ लिया गया। बाद में इन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार घटना के समय शाहरुख खान घर पर मौजूद नहीं थे। मुंबई पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक गुजरात के सूरत से हैं और इनकी उम्र 20 से 22 साल के बीच है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे शाहरुख खान के फैन हैं और उनसे मिलने के लिए गुजरात से आए थे।

पुलिस ने इस मामले में बिना इजाजत के परिसर में घुसने सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

बहरहाल, शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस समय 'पठान' की शानदार सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने में सफल रही है। शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की तैयारी में जुटे हैं।

बताते चलें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनके और तुलसियानी समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक समेत दो अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा लखनऊ में दर्ज किया गया है। गौरी इस कम्पनी की ब्रांड एम्बेसडर हैं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गत 25 फरवरी को गौरी के साथ—साथ निर्माण कम्पनी तुलसियानी कंस्ट्रक्शंस एण्ड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी और निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ मुम्बई के एक कारोबारी किरीट जसवंत की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जसवंत का आरोप है कि बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एम्बेसडर हैं। गौरी द्वारा विज्ञापन किये जाने की वजह से उसने उन पर विश्वास करके वर्ष 2015 में लखनऊ में एक फ्लैट बुक कराया था। इसके लिये उसने कम्पनी को 85 लाख 46 हजार रुपये चुकाये थे। इसके बावजूद कम्पनी ने उसने फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया और न ही धन वापस दिया गया है।

टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच