लाइव न्यूज़ :

भाबीजी घर पर हैं के 'मलखान' नहीं रहे, सदमे में फैंस, दीपेश भान की मौत पर टीम ने जारी किया भावुक बयान

By अनिल शर्मा | Updated: July 23, 2022 12:57 IST

भाबीजी घर पर हैं की टीम ने अभिनेता दीपेश भान की मौत पर बयान जारी करते हुए कहा, हमारे प्यारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भाबीजी घर पर हैं में मलखान का किरदार करने वाले अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया हैखबर के मुताबिक शुक्रवार क्रिकेट खेलने के दौरान वह गिर गए थे जिसके बाद उनकी मौत हो गईभाबीजी घर पर हैं में दीपेश के किरदार मलखान को लोग खासे पसंद करते थे

मुंबईः लोकप्रिय टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में मलखान का किरदार करने वाले अभिनेता दीपेश भान नहीं रहे। रिपोर्ट के मुताबिक दीपेश क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे जिसके बाद उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर सुन फैंस सदमे में हैं। वहीं भाबीजी घर पर हैं की टीम ने अभिनेता की मौत पर बयान जारी करते हुए कहा, हमारे प्यारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा हैं।

बयान में आगे लिखा हैः वो भाबीजी घर पर हैं के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक थे और हमारे परिवार की तरह थे। वो हम सभी को बहुत याद आएंगे। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस अपार क्षति से उबरने की शक्ति दे।

टीवी 9 के मुताबिक शुक्रवार को क्रिकेट खेलते हुए दीपेश अचानक गिर पड़े, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शो में उनका किरदार काफी मजाकिया था और उन्हें खूब पसंद किया जाता था। दीपेश भान मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। 41 साल के दीपेश की 3 साल पहले शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। दीपेश को क्रिकेट खेलना काफी पसंद था। वह जब भी समय मिलता था क्रिकेट जरूर खेला करते।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?