लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्ट्रेस नुपूर अलंकार फंसी बड़ी मुसीबत में, गहने बेचकर और लोगों से पैसे उधार मांगकर कर रही हैं गुजारा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 10, 2019 15:36 IST

नुपूर टीवी के फेमस शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' और 'घर की लक्ष्मी' जैसे सीरियल में एक्टिंग कर चुकी हैं। लेकिन महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक की वजह से आज आर्थिक परेशानियों से जूझ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनुपूर अब तक लोगों से 50 हजार रुपए उधर ले चुकी हैं।पैसों की कमी पूरी करने के लिए गहने भी बेचने पड़ रहे हैं।

टीवी और फिल्म जगत में कई ऐसे लोग हैं जिनके सितारे कभी गर्दिश में हुआ करते थे लेकिन आज उनकी हालत बेहद खराब है। कई लोग तो खाने तक को मोहताज हैं। हाल ही में ऐसी ही एक खबर सामने आई है। टीवी जगत की एट्रेस नुपूर अलंकार इन दिनों बेहद बुरे हालातों से गुजर रही हैं। उनकी ये हालत पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक की वजह से हुई है।

ये है मामला

मामला कुछ यूं है कि नुपूर अलंकार का बैंक अकाउंट पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक में है और हाल ही में इस बैंक के लेनदेन पर आरबीआई ने 6 महीनों के लिए रोक लगा दी है। इसके बाद कोई भी व्यक्ति इस बैंक से 25 हजार रुपए से ज्यादा पैसा नहीं निकाल सकते। इस वजह से नुपूर आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। नुपूर अब तक लोगों से 50 हजार रुपए उधर ले चुकी हैं।

 

मां और ससुर हैं बीमार

मीडिया को दिए इंटरव्यू में नुपूर ने बताया कि उनकी मां और ससुर की तबियत खराब है। उनके इलाज के लिए वो बैंक से पैसा नहीं निकाल पा रही हैं। मां को ऑक्सीजन लगी हुई है। मेरे ससुर की हाल ही में सर्जरी हुई है। हम लोग एटीएम और बैंक से पैसा नहीं निकाल पा रहे है, क्योंकि हमारे खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहे हैं।

गहने बेचने की नौबत आई

नुपूर ने बताया कि मुझे लोगों से उधार लेना पड़ा रहा है। मुझे अपने गहने तक बेचने पड़े। उन्होंने आगे कहा कि अगर ये विवाद खत्म नहीं होता है तो मुझे अपने घर का सामान भी बेचना पड़ सकता है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पीएमसी बैंक में हुए घोटाले के कारण कई लोगों का रुपये फंस गया है। लोग परेशान हैं और मांग कर रहे हैं कि घोटाले के आरोपी को सजा दी जाए।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!