लाइव न्यूज़ :

कंगना के ऑक्सीजन वाले ट्वीट पर करण पटेल ने ली चुटकी , कहा- ये देश की बेस्ट ...

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 5, 2021 19:59 IST

टीवी एक्टर करण पटेल ने कंगना रनौत के ऑक्सीजन वाले बयान को लेकर उनका मजाक उड़ाया है । कंगना ने अपने ट्वीट में कहा था कि हम इतने ऑक्सीजन प्लांट लगा रहे है , इससे हमारे पर्यावरण को नुकसान होगा । इस पर करण ने कंगना को देश की सबसे मजेदार स्टैंडअप कॉमेडियन कहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के ऑक्सीजन वाले ट्वीट पर करण ने उड़ाया मजाक, कहा-ये देश की बेस्ट कॉमेडियनकंगना रनौत ने ऑक्सीजन का अधिक आपूर्ति के लिए लगाए जा रहे प्लांट को लेकर उठाए थे सवाल 'ये हैं मोहब्बतें फेम' करण पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर ली चुटकी

मुंबई : 'ये हैं मोहब्बतें' फेम टीवी  एक्टर करण पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मामले में अपनी खुलकर राय रखते हैं । अब करण पटेल ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के एक बयान पर चुटकी ली है और उन्हें बेस्ट कॉमेडियन कहा है ।  दरअसल कंगना ने अपना ट्विटर अकाउंट बैन किए जाने से पहले अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर एक ट्वीट किया था और उस ट्वीट पर बाद में विवाद होने लगा ।

 कंगना ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर किया था ट्वीट

कंगना ने हाल ही में देश में ऑक्सीजन की कमी को और पर्यावरण पर इसके दुष्परिणामों को लेकर एक ट्वीट किया और कहा था कि 'हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट लगाकर ज्यादा से ज्यादा टन ऑक्सीजन लेने की कोशिश कर रहा है । कैसे हम पर्यावरण को संतुलित करेंगे , जब हम उसका गलत तरीके से दोहन करेंगे । ऐसा लगता है कि हमने अपनी गलतियों और आफदाओं से कुछ नहीं सीखा है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए ।' कंगना रनौत के इस ट्वीट का करण ने मजाक उड़ाया ।

करण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

करण पटेल ने कंगना रनौत को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यह महिला देश की सबसे मजेदार स्टैंडअप कॉमेडियन है ।'  आपको बताते दें कि कोरोना की दूसरी लहर में देश में सबसे ज्यादा लोग ऑक्सीजन के अभाव में मर रहे हैं । ऐसे में लोग निजी स्तर पर भी ऑक्सीजन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान इस महामारी में बचाई जा सके ।  

टॅग्स :कंगना रनौतकरन पटेलइंस्टाग्रामटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?