लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्टर आशीष रॉय का निधन, किडनी की थी बीमारी, सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: November 24, 2020 12:35 IST

आशीष रॉय काफी सालों से किडनी की समस्या से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था. 55 साल के एक्टर आशीष रॉय ने अपने घर पर अंतिम सांस ली.

Open in App

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आशीष रॉय का आज किडनी फैल होने की वजह से निधन हो गया है. आशीष रॉय पिछले काफी लंबे समय से बीमार थे. उन्होंने 'ससुराल सिमर का', 'बनेगी अपनी बात', 'ब्योमकेश बख्शी', 'यस बॉस', 'बा बहू और बेबी', 'मेरे अंगने में', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'आरंभ' जैसे कई टीवी शोज में काम किया था. आशीष रॉय काफी सालों से किडनी की समस्या से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था. 55 साल के एक्टर आशीष रॉय ने अपने घर पर अंतिम सांस ली. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आशीष आर्थिक तंगी की वजह से ठीक से अपना इलाज नहीं करवा पाए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मदद की अपील भी की थी. किडनी की समस्या के कारण उनका डायलिसिस चल रहा था, जिसके लिए उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी. इससे पहले आशीष को दो बार लकवा के स्ट्रोक भी आये थे. बीते साल से ही उनकी स्वास्‍थ्य को लेकर समस्याएं चल रही थीं. लेकिन इस साल उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई.आशीष राय के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक में शोक की लेकर है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आशीष ने बताया था कि 2019 में लकवा मार जाने के बाद वह ठीक हो गए थे, लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला. काम नहीं मिला तो उन्होंने अपनी जमापूंजी के दम पर ही गुजारा करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे सब खत्म हो गया.

आशीष रॉय टीवी के अलावा हॉलीवुड फिल्मों की डबिंग भी की है. वह एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी थे. उन्होंने 'सुपरमैन रिटर्न्स', 'द डार्क नाइट', 'गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी', 'द लेजेंड ऑफ टार्जन' और 'जोकर' जैसी कई फिल्मों के लिए डबिंग की है. 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?