लाइव न्यूज़ :

Tunisha Sharma Death: शीजान से ब्रेक अप के बाद दुखी थी तुनिषा शर्मा, FIR में अभिनेत्री की मां का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2022 15:10 IST

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनकी बेटी और खान एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने खान को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री की मां का आरोप है कि शीजान ने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया अभिनेत्री का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4-4:30 बजे किया जाएगा

मुंबई: महाराष्ट्र के वसई में एक टीवी के सेट पर कथित रूप से आत्महत्या करने वाली टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान से ब्रेक अप के बाद तनाव में थी, लिहाजा उसने सुसाइड का रास्ता अपनाया। एफआईआर में तुनिषा की मां ने यह आरोप लगाया है। अभिनेत्री की मां का आरोप है कि शीजान ने तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया है। 

टीवी एक्ट्रेस की मां ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनकी बेटी और खान एक-दूसरे से प्यार करते थे। उन्होंने खान को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शनिवार को 20 वर्षीय अभिनेत्री ने नायगांव में एक मेकअप रूम के अंदर फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। तुनिषा की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं, दम घुटने से उसकी मौत हुई है। वहीं मामले में रविवार को गिरफ्तार किए गए शीजान को वसई कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

वहीं सत्तारूढ़ दल बीजेपी के नेता राम कदम ने इस मामले में बयान दिया है कि तुनिषा के परिवार वालों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर इसमें कोई लव जेहाद का एंगल है तो उसकी जांच की जाएगी। हालांकि पुलिस ने लव जेहाद के एंगल को नकार दिया है। अभिनेत्री का अंतिम संस्कार रविवार शाम 4-4:30 बजे किया जाएगा। 

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस